प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने पढ़ी कविता, बॉलीवुड सेलेब्स ने बताया सबसे मेहनती आदमी!

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने पढ़ी कविता

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने पढ़ी कविता, बॉलीवुड सेलेब्स ने बताया सबसे मेहनती आदमी!

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र का 69वां जन्मदिन है और इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने उन्हें अलग-अलग अंदाज़ में बर्थडे विश किया। विवेक ओबेरॉय, करण जौहर, कपिल शर्मा, कंगना रानौत और अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्स ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में उनका किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय ने, उन्हें जन्मदिन विश करते हुए एक स्पेशल कविता पढ़ी। 

    विवेक ने ट्विटर पर ये विडियो शेयर किया जिसमें वो कविता पढ़ते नज़र आ रहे हैं। विवेक ने लिखा, ‘हमारे प्यारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक प्राउड भारतीय की तरफ से एक छोटी सी बर्थडे विश। जय हिन्द।’ प्रधानमंत्री का इंटरव्यू लेने वाले अक्षय कुमार ने, उनपर बने एक स्पेशल फीचर ‘मैन बैरागी’ का पोस्टर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

    फिल्म निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे सम्माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दुआ है कि आपके नेत्रित्व में हमारा देश और ताकतवर बने। एक प्रोडक्टिव और शांति भरे आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं।’ 

    इनके अलावा जहाँ अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत के कामना की, वहीँ अर्जुन कपूर और रणदीप हूडा जैसे कलाकारों ने उन्हें सबसे मेहनती शख्स बताया।

    यहाँ देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड वालों ने कैसे विश किया: