विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, देखिये पोस्ट

    विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश

    विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, देखिये पोस्ट

    बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज से बधाई मिल रही है। पिता अमिताभ बच्चन ने तो एक खूबसूरत पोस्ट तक शेयर किया है। लेकिन इन सबसे अलग आज अभिषेक के जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई भेजी है।

    विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिषेक के लिए एक पोस्ट लिखते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अभिषेक को टैग करते हुए लिखा - जन्मदिन मुबारक,अभिषेक बच्चन, इस दिन को खुशी और उत्सव से भरा होने दें। मैं आपको एक उत्कृष्ट और शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, मेरे दोस्त!

    बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी के बाद से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं माने जाते। यहां तक की साल 2019 में विवेक ने ऐश्वर्या पर बने मीम को भी शेयर कर दिया था जिससे उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। उस मीम में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ थीं। अब विवेक के इस बर्थडे पोस्ट को देखने के बाद तो यही लगता है या तो अभिषेक के साथ उनके रिश्ते सुधर गए हैं या विवेक कोशिश में हैं। वैसे अब ये देखना और मजेदार होगा कि अभिषेक विवेक के इस पोस्ट का जवाब देते भी हैं या नहीं।