जब इमरान हाश्मी ने सुशांत सिंह राजपूत का फ्यूचर वरुण और सिद्धार्थ से बेहतर माना था, वीडियो

    जब इमरान हाश्मी ने सुशांत सिंह राजपूत का फ्यूचर...

    जब इमरान हाश्मी ने सुशांत सिंह राजपूत का फ्यूचर वरुण और सिद्धार्थ से बेहतर माना था, वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ उनके पर्सनल वीडियो हैं और कुछ ऐसे जहां सेलेब्स उनपर कमेंट करते नज़र आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें इमरान हाश्मी सुशांत के करियर को लेकर कुछ कहते हैं।

    ये वीडियो क्लिप कॉफ़ी विद करण का है। इस एपिसोड में इमरान डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ आये हुए हैं। यहां करण, इमरान से पूछते हैं कि उनके हिसाब से फिल्म इंडस्ट्री में किसका अच्छा फ्यूचर है? वो सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, आयुष्मान खुराना जैसे सेलेब्स का नाम लेते हैं। इसके जवाब में इमरान, सुशांत, वरुण और सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। इससे तो साफ है कि इमरान की नज़र में सुशांत इन सभी एक्टर्स में सबसे उपर थे। वो शानदार कलाकार थे।  

    वैसे ये पहला मौका नहीं था। इससे पहले कृति सेनन भी उन्हें बाकी कई एक्टर्स में उन्हें रेट कर चुकी हैं। कॉफ़ी विद करण में जब कृति से पूछा जाता है वो कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, सुशांत सिंह राजपूत और टाइगर श्रॉफ में से ज्यादा टैलेंटेड कौन हैं। यहां कृति सबसे उपर सुशांत को रखती हैं।

    बता दें, पिछले दिनों शो कॉफ़ी विद करण के कुछ ऐसे क्लिप वायरल हुए थे जिसमें सेलेब्स सुशांत को लेकर कमेन्ट करते नज़र आये थे।एक क्लिप में सोनम कपूर, सुशांत को पहचानने से भी इनकार कर देती हैं। सोनम के इस कमेंट के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, सोनम ने साफ़ किया था कि वो एपिसोड 7 साल पुराना है जब सुशांत की एक ही फिल्म रिलीज़ हुई थी। वो उन्हें नहीं जानती थीं।