जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    8 मई 2018 में हुई सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी उस साल के ग्रंड इवेंट में शामिल थी। अपनी शादी में सोनम किसी परी से कम नहीं लग रही थी। शादी के सभी रस्मों में सोनम खूबसूरत अनामिका खन्ना द्वारा डिजाईन ऑउटफिट नज़र आई थीं। आज इस शादी को 2 साल पूरे हो गये हैं। लेकिन एक खास वजह से सोनम की शादी का रिसेप्शन आज तक कोई भूल नहीं पाया होगा। इस रिसेप्शन की खासियत थी बॉलीवुड के कई एक्स कपल का एक छत के नीचे मौजूद होना।

    सोनम की शादी के रिसेप्शन में एक छत के नीचे आये बॉलीवुड के ये एक्स कपल

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    शाहिद कपूर और करीना कपूर

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    शाहिद और करीना अब दोनों अपनी अलग गृहस्थी में बिजी हैं। लेकिन एक जमाना था जब इन्हें इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहा जाता था। ब्रेकअप के बाद दोनों शादी और बच्चों में रम गए। सालों बाद सोनम के रिसेप्शन में नज़र आये थे ये एक्स कपल।

    अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से ये रिश्ता टूट गया। करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली और अभिषेक ने ऐश्वर्या से। वैसे तो दोनों कम ही किसी इवेंट में नज़र आये हैं लेकिन सोनम की शादी के रिसेप्शन में इन्हें एक छत के नीचे यूं सालों बाद देखा गया था।

    रणबीर कपूर और सोनम कपूर

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    सोनम और रणबीर ने एक साथ फिल्म ‘सावरिया’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। हालांकि, दोनों ही इस खबर को कन्फर्म नहीं किया। बाद में सोनम की ही शादी में रणबीर का पहुंचना फैंस को हैरान करने वाला था।

    आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    आलिया की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से इनका अफेयर रहा। हालांकि, इस खबर की कभी पुष्टि नहीं हुई। आलिया और सिद्धार्थ, सोनम के रिसेप्शन में एक छत के नीचे नज़र आये थे।

    अर्जुन कपूर और अर्पिता खान

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    अर्जुन कपूर अब बेशक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन एक वक़्त था जब अर्जुन और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान का अफेयर चल रहा था। सालों बाद ये एक्स कपल भी सोनम की शादी के रिसेप्शन में टकराया था।

    कैटरीना कैफ और रणबीर सिंह

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    कैटरीना कैफ और रणबीर सिंह के अफेयर की खबर भी किसी से छुपी नहीं है। इनके ब्रेकअप के बाद इन्हें साथ में देखा नहीं गया। ये शायद पहला मौका था जब कैटरीना और रणबीर सोनम और आनंद के रिसेप्शन के एक साथ थे।

    रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    रानी और अभिषेक ने कुछेक शानदार फिल्मों में काम किया है। बंटी और बबली और लागा चुनरी में दाग फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी तेज थी। हालाँकि, ये रिश्ता आगे बढ़ता उससे पहले ही खत्म हो गया। उसके बाद ये कम ही साथ नज़र आये। लेकिन सोनम के रिसेप्शन में इन जोड़ी को एक छत के नीचे देखना इनके फैंस के लिए जरुर सुखद होगा।

    शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    शिल्पा और अक्षय कुमार का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। एक अरसा हो गया इन्हें दोबारा कभी साथ नहीं देखा गया। लेकिन सोनम की शादी के रिसेप्शन में ये साथ नहीं लेकिन अपने पार्टनर्स के साथ एक ही छत के नीचे पहुंचे।

    विद्या बालन और शाहिद कपूर

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    ऐसी ख़बरें थीं की विद्या और शाहिद का अफेयर चल रहा है। हालांकि, सच्चाई कभी सामने नहीं आई। इस जोड़ी को भी सोनम के रिसेप्शन म एडेखा गया था।

    सलमान खान और कैटरीना कैफ

    जब सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में टकराए थे ये एक्स बॉलीवुड कपल्स

    कैटरीना कैफ के डेब्यू के दौरान सलमान के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी। लेकिन रणबीर के साथ अफेयर की वजह से सलमान और कैटरीना में दूरी आ गई। अब बेशक दोनों अच्छे दोस्त बन गये हैं। लेकिन सोनम के रिसेप्शन में इन्हें एक साथ देखना इनके फैंस के लिए ट्रीट होगी।