जब ऋषि कपूर पद्ममिनी कोल्हापुरी के लिए बने थे खतरों के खिलाड़ी, आग से बचाई थी जान

    जब ऋषि कपूर पद्ममिनी कोल्हापुरी के लिए बने थे खतरों के खिलाड़ी

    जब ऋषि कपूर पद्ममिनी कोल्हापुरी के लिए बने थे खतरों के खिलाड़ी, आग से बचाई थी जान

    'ये गलियां ये चौबारा, यहां आना न दोबारा...'

    ऋषि कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरी की फिल्म 'प्रेम रोग' का ये सदाबहार गाना जब भी कोई सुनता है तो सामने बस देव (ऋषि कपूर) और रमा (पद्ममिनी) की तस्वीर सामने आती है। गुलाबी लंहगे में सजी रमा अपने देव से दूर होने की बात करती हैं। लेकिन अब उनका देव उनसे आज इनता दूर हो गया है कि जहां से कोई वापस नहीं लौटता।

    पद्ममिनी कोल्हापुरी ऋषि कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। वो बंक मारकर ऋषि कपूर की फिल्में देखा करती थीं। उनको नीतू और ऋषि की जोड़ी इतनी पसंद है कि उनकी एक भी फिल्म मिस नहीं की हैं। पद्ममिनी को आज भी याद है कि किस तरह ऋषि के कहने पर ही नासिर हुसैन ने उन्हें 'जमाने को दिखाना है' फिल्म में कास्ट किया था।

    जब ऋषि कपूर पद्ममिनी कोल्हापुरी के लिए बने थे खतरों के खिलाड़ी, आग से बचाई थी जान

    मिड डे से अपनी बातों को साझा करते हुए पद्ममिनी बताती हैं, ''पहला शॉट हमने पूछो न यार क्या हुआ गाने से दिया। ये मुझे अच्छे से याद है। मुझे डांस सीक्वेंस करके उनको (ऋषि कपूर) गले लगाना था। मैं कांप रही थी क्योंकि मैं एक फैन थी।''

    पद्ममिनी आगे कहती हैं, ''हम (होगा तुमसे प्यारा कौन) एक ट्रेन पर शूट कर रहे थे। ये एकदम असली अनुभव था। बहुत गर्मी थी और हम अपना बेहतरीन देने की कोशिश कर रहे थे जितना हम दे सकें। दुर्भाग्य से, मेरे स्कार्फ में आग लग गई, एक असली हीरो की तरह ऋषि मेरी तरफ आए और मुझे बचा लिया।''

    जब ऋषि कपूर पद्ममिनी कोल्हापुरी के लिए बने थे खतरों के खिलाड़ी, आग से बचाई थी जान

    ऋषि कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरी ने साथ में जमाने को दिखाना है (1981), प्रेम रोग (1982), ये इश्क नहीं आसां (1984) और प्यार के काबिल (1987) नाम की फिल्मों में काम किया था। दोनों की फिल्म प्रेम रोग आइकॉनिक फिल्म बन गई। इस फिल्म के भी अपने कई किस्से हैं।

    खाने के बहुत शौकीन थे ऋषि कपूर

    पद्ममिनी बताती हैं कि वो खाने के शौकीन थे। वो कहती हैं, ''मैं झींगे और मछली सेट पर लाती थी और हम साथ में बैठकर खाते थे। जो लंच नीतू भेजती थीं, उनसे ज्यादा हम उनका पंजाबी खाना खाया करते थे। नीतू हेल्दी खाना भेजती थीं, लेकिन वो ये नहीं जानती थीं कि उनके को स्टार्स उनका खाना खा रहे होते थे।''