जब कोरियोग्राफर सरोज खान से पहली मुलकात पर रो पड़ी थी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

    जब कोरियोग्राफर सरोज खान से पहली मुलकात पर रो पड़ी थी शिल्पा शेट्टी

    जब कोरियोग्राफर सरोज खान से पहली मुलकात पर रो पड़ी थी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी निजी जिंदगी में आये तूफ़ान के बाद वापस अपने काम में बिजी हो गई हैं। वो सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करती नज़र आ रही है। शो के दौरान वैसे तो कई मज़ेदार किस्से सुनाये जाते हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपनी डांसिंग गुरु और कोरियोग्राफर सरोज खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

    दरअसल, शनिवार का एपिसोड रवीना टंडन स्पेशल था। लेकिन कंटेस्टेंट ने डांस कोरियोग्राफर सरोज खान को याद करना भी नहीं भूले। कंटेस्टेंट प्रतीति ने अपनी कोरियोग्राफर श्वेता वारियर के साथ एक खास परफॉरमेंस दी जिसमें उन्होंने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी। इस परफॉरमेंस के बाद जज शिल्पा शेट्टी इतनी भावुक हो गई कि उन्होंने सरोज खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।  शिल्पा कहती हैं कि उनकी पहली फिल्म ‘बाजीगर’ के दौरान वो सरोज खान से मिली थीं। और पहली ही मुलाकात के दौरान वो उनसे मिलते ही रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा वो इंडस्ट्री में नई थी टी कुछ जानती नहीं थीं। ऐसे में सरोज खान ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। उनके गानों के ऑउटफिट और मैचिंग ज्वेलरी खरीदने साथ में गई थीं।

    बता दें, शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर सरोज खान ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। आगे एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके करियर में जितने भी माइलस्टोन गाने रहे हैं वो सरोज खान की ही देन हैं। इस खास एपिसोड में शिल्पा ने अपनी डांसिंग गुरु को साष्टांग दंडवत प्रणाम भी किया।