आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा को किसने किया रिकमेंड?

    आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा को किसने किया रिकमेंड?

    आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा को किसने किया रिकमेंड?

    हाल ही में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म का ऐलान हुआ। इस फिल्म को शाहरुख खान के रेड चिलीज प्रोडक्शन द्वारा बनाया जाएगा। फिल्म में एक्टर विजय वर्मा का भी अहम रोल है। यानी आलिया और विजय एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। इससे पहले विजय गली बॉय में नजर आए थे और उनकी परफोर्मेंस को सराहा भी गया था।

    उनकी इस परफोर्मेंस को देखते हुए आलिया भट्ट ने विजय वर्मा को फिल्म डार्लिंग्स के लिए रिकमेंड किया था। ई टाइम्स के एक सोर्स ने बताया, ''आलिया और विजय ने गली बॉय में पहली बार साथ काम किया था और वो उनकी परफोर्मेंस से काफी इंप्रेस थीं इसलिए उन्होंने डार्लिंग्स के लिए उनको रिकमेंड किया क्योंकि वो फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। और हर कोई उसके बाद उम्मीद करने लगा था कि विजय फिल्म का हिस्सा होंगे।''

    फिल्म में आलिया और विजय के अलावा शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू होंगे। फिल्म को जसमीन रीन डायरेक्ट करेंगी। ये डायरेक्शन में उनकी डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म को एक डार्क कॉमेडी बताया जा रहा है और ये मां बेटी की अनोखी परिस्थितियों की कहानी होगी।

    आलिया भट्ट ने फिल्म के बार में कहा है, ''मैं डार्लिंग्स के लिए उत्साहित हूं; यह ह्यूमर और डार्क कॉमेडी के साथ एक मनोरंजक कहानी है। मैं बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म डार्लिंग्स को लेकर खुश हूं, मेरे पसंदीदा शाहरुख खान और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ कॉलेब्रेशन ने इसे और भी खास बना दिया है।"