क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दीपिका की जगह अनुष्का शर्मा आएंगी नजर?

    क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दीपिका की जगह अनुष्का आएंगी नजर?

    क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दीपिका की जगह अनुष्का शर्मा आएंगी नजर?

    डायरेक्टर - फिल्ममेकर फराह खान और रोहित शेट्टी 1982 में आई फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन इसकी कास्ट पर ही सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। पिछले दिनों खबर आई कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के रोल के लिए लिया जा सकता है।

    लेकिन बाद में दीपिका ने इस बात को नकार दिया। ये अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही थीं, क्योंकि दीपिका ने फराह के साथ 'ओम शांत ओम' में काम किया है और रोहित शेट्टी के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में।

    अब नया नाम अनुष्का शर्मा का सामने आया है। एशियन एज में छपी खबर के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''अनुष्का को अप्रोच किया गया है। लेकिन इस बीच मेकर्स ऋतिक रोशन के रिस्पॉन्स का भी इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का जो आखिरी बार 'जीरो' में नजर आई थी, उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है, वो मेकर्स के फाइनल ऑफर का इंतजार करेंगी जब तक सब कुछ सही नहीं हो जाता।''

    वैसे अनुष्का शर्मा की बात करें वो जीरो फिल्म के बाद किसी और फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने भी शाहरुख की तरह फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है और पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मनाती नजर आती हैं। वहीं 'सत्ते पे सत्ता' की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और कृति सेनन का नाम भी जुड़ा था। हालांकि अब दोनों फिल्म का हिस्सा नहीं है।