क्या अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की फिल्म 'चेहरे' से काट दिया जायेगा रिया चक्रवर्ती का रोल?

    फिल्म 'चेहरे' से काट दिया जायेगा रिया चक्रवर्ती का रोल?

    क्या अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की फिल्म 'चेहरे' से काट दिया जायेगा रिया चक्रवर्ती का रोल?

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी नज़र आ रही है। ऐसा भी कहा गया था कि इस विवाद की वजह से रिया की आने वाली फिल्म 'चेहरे' पर भी असर पड़ सकता है। रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी लीड रोल निभा रहे हैं। इसी फिल्म में रिया का भी छोटा रोल है। खबरे थीं कि उनके नाम से जुड़े विवाद के चलते इस फिल्म से उनका रोल काटा जा सकता है।

    क्या अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की फिल्म 'चेहरे' से काट दिया जायेगा रिया चक्रवर्ती का रोल?

    लेकिन नहीं, इस विवाद से रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' प्रभावित नहीं होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिया के पास एक ही फिल्म है जिसे उन्होंने सुशांत की डायरेक्टर रूमी जाफरी से दोस्ती की वजह से साइन किया था। रिया फिल्म में छोटा सा किरदार निभा रही हैं जिसका काम वो इस विवाद से पहले निपटा चुकी हैं।

    क्या अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की फिल्म 'चेहरे' से काट दिया जायेगा रिया चक्रवर्ती का रोल?

    वहीं रूमी जाफरी ने कहा रिया के बारे में कहा –‘रिया को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बाहर नहीं किया जा सकता है। मुझे पता है कि कई फिल्ममेकर्स भी अपनी फिल्मों के लिए उन्हें नहीं लेंगे। लेकिन वह एक मजबूत लड़की है। वह सुनिश्चित करेगी कि उसे न्याय मिले।‘ डायरेक्टर रूमी के इस बयान से तो लगता है वो रिया के समर्थन में हैं।