क्या रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान?

    क्या रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान?

    क्या रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान?

    इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी चर्चा में हैं। इसमें इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म हालांकि थोड़ी लेट हो गई है और ये 2020 की गर्मियों में देखने को मिलेगी। अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। उनका फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस का रोल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की खबर नहीं होगी।

    'जीरो' फिल्म के बाद शाहरुख ने कोई और फिल्म साइन नहीं की। वो पिछले दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों पर थे। इसके बाद भी उनकी किसी और फिल्म की जानकारी नहीं आई है। हालांकि खबरें ये भी आईं हैं कि इंशाअल्लाह में सलमान खान के हटने के बाद संजय लीला भंसाली शाहरुख खान को फिल्म में ले सकते हैं। हालांकि इस खबर पर अभी मुहर नहीं लगी है।

    फिलहाल तो शाहरुख प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को शाहरुख ने ही प्रोड्यूस किया है। इसमें इमरान हाशमी लीड में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख ने एक स्पेनिश वेब सीरीज के राइट्स खरीदें हैं। इस सीरीज से वो एक फिल्म बनाने वाले हैं। इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हालांकि इस फिल्म में भी वो नजर आएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है।