सलमान से लेकर दीपिका तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने पाई सबसे ज्यादा प्रशंसा, देखिए पूरी लिस्ट !

    सलमान से लेकर दीपिका तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने पाई सबसे ज्यादा प्रशंसा !

    सलमान से लेकर दीपिका तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने पाई सबसे ज्यादा प्रशंसा, देखिए पूरी लिस्ट !

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस साल इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने जगह बनाई है। इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov ने 20 - 20 महिलाओं और पुरुषों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, एश्वर्या राय, सुष्मिता सेन का नाम शामिल है।

    बच्चन परिवार के दो लोग इस लिस्ट में हैं। पुरुषों की लिस्ट में अमिताभ बच्चन 12वें, शाहरुख खान 16वें और सलमान खान 18वें स्थान पर हैं। वहीं महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण 13वें, प्रियंका चोपड़ा 14वें, एश्वर्या राय 16वें और सुष्मिता सेन 17वें स्थान पर हैं। दुनियाभर में लंबे समय तक ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर ये लिस्ट तैयार हुई है। सुष्मिता सेन ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने फैंस को सोशल मीडिया पर थैंक्यू कहा है।