लेखिका सुह्रता सेनगुप्ता का खुलासा, परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत, सुनाई देती थीं अजीब आवाजें

    परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत, सुनाई देती थीं अजीब आवाजें

    लेखिका सुह्रता सेनगुप्ता का खुलासा, परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत, सुनाई देती थीं अजीब आवाजें

    सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। उनके अचानक चले जाने से उनका परिवार, दोस्त यार, फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे, पिछले 6 महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई थीं कि उन्होंने खुद को ही खत्म कर दिया। सुशांत ने आखिर क्यों किया? यहीं सवाल है जिसका जवाब अब तलाशा जा रहा है।

    लेखिका सुह्रता सेनगुप्ता का खुलासा, परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत, सुनाई देती थीं अजीब आवाजें

    सुशांत की डेथ पर फिल्म मेकर महेश भट्ट ने हैरान करने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सुशांत से मिलने पर उन्हें अंदेशा हो गया था कि किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं। अब इसी मामले में महेश भट्ट के साथ काम करने वाली लेखिका सुह्रता सेनगुप्ता का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सेनगुप्ता ने बताया महेश भट्ट ने सुशांत की लगातार बिगड़ती मानसिक हालत को देखकर कहा था कि 'यह एक और परवीन बॉबी है।' सुशांत की ऐसी हालत देख कर उन्होंने रिया को सुशांत से अलग होने की सलाह भी दी थी।  सुहृता ने बताया कि 'महेश की कंपनी में ही वे आखिरी बार सुशांत से मिली थीं।


    हाल ही में सुहृता ने एक वेबसाइट से बातचीत में सुशांत से जुड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा- ''सुशांत, भट्‌ट साहब के पास सड़क 2 में रोल तलाशते हुए आए थे। सुशांत बातूनी थे, वे जल्द ही दोस्त बन गए। उनकी फिल्म के हीरो सूरज से जुड़ी हर बात पर अच्छी पकड़ थी। सुशांत सिनेमा के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स पर भी बोल सकते थे।'' आगे सेनगुप्ता ने कहा- ''भट्ट साब ने सुशांत के लगातार मेहनत के पीछे छिपी उदासी को पहचान लिया था। यह बिलकुल वैसा था जैसा उन्होंने परवीन बाबी में देखा था। उन्हें पता था कि दवा के अलावा इसका कोई इलाज नहीं। सुशांत के तेजी से डिप्रेशन में घिरने के कारण रिया फंस गई थी, उसने पूरी कोशिश की ताकि सुशांत अपनी दवाएं लें, लेकिन सुशांत ने मना कर दिया। बिना दवाओं के सुशांत की हालत और ज्यादा बद्तर होती गई।''

    लेखिका सुह्रता सेनगुप्ता का खुलासा, परवीन बाबी जैसी हो गई थी सुशांत की हालत, सुनाई देती थीं अजीब आवाजें

    सुहृता आगे बताया- ''पिछले एक साल के दौरान सुशांत ने खुद को बाहरी दुनिया से पूरी तरह से काट दिया था। रिया तब तक उसके साथ थी, जब तक वह निभा सकती थी। एक समय ऐसा आया जब सुशांत को आवाजें सुनाई देने लगीं। उसे लगने लगा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी और उन्होंने रिया से कहा- मैंने कश्यप से एक प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था। अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है।'' इस घटना से रिया काफी डर गई थीं।

    सुशांत की जिंदगी और अब मौत एक रहस्य बनती जा रही है। किसी के लिए भी समझना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार कैसे हुए। क्या था जो अंदर ही अंदर सुशांत को खत्म किये जा रहा था।

    आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं।
    हेल्‍पलाइन नंबर:
    AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
    स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)