यश चोपड़ा की इन फिल्मों के बिना हमारा बॉलीवुड अधुरा होता !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
कहते हैं एक अच्छी फिल्म के पीछे उस फिल्म के डायरेक्टर का सबसे बड़ा योगदान होता है जो अपनी कल्पनाओं में पहले ही फिल्म को बना लेता है। ऐसे ही डायरेक्टर थे यश चोपड़ा जिन्होंने बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया और बॉलीवुड को कई नए सितारे दिए। यश चोपड़ा का ही कमाल था जो उनकी हर फिल्म में हीरोइनों की अलग ख़ूबसूरती देखने को मिलती थी। इनकी फिल्म ने कई स्टार को सुपरस्टार बना दिया। फिल्म ‘चांदनी’ में श्रीदेवी का शिफॉन की साड़ी पहने नाचना और फिल्म ‘डर’ में हीरों का विलेन बन जाना। ये सिर्फ यश चोपड़ा ही कर सकते थे।
27 सितम्बर 1937 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे यश चोपड़ा ने बतौर प्रोडूसर करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनके दिमाग में एक ऐसी फिल्म चलती थी जिसका निर्माण वो खुद कर सकते थे। उन्होंने परदे पर एक अनोखे रोमांस को जन्म दिया। एक ऐसा रोमांस जो आँखों में सीमित रहा और समझने वाले समझ भी गये। शाहरुख़ को रोमांस का किंग बनाने वाले असली किंग तो वही थे। अपनी फिल्मों और खाने से प्यार करने वाले यश चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं हैं। 21 अक्टूबर 2012 को इन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया।
- 1/11
डर
ये एक ऐसी फिल्म थी जिसमें फिल्मों का हीरों एक विलेन बन चुका था। शाहरुख़ खान को वेलें के रूप में दिखाना रिस्की हो सकता था। लेकिन यश चोपड़ा ने एक हीरो को विलेन बना कर कमाल कर दिया। ये फिल्म बड़ी हिट में से एक थी।
- 2/11
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
इस फिल्म के बारे में हमें कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। अपने आप में इतिहास रच चुकी इस फिल्म ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। इस फिल्म का एक एक सीन अमर हो गया है।
- 3/11
लम्हे
एक अलग प्रेम कहानी जिसमें दो ऐसे लोगों की प्रेम को दिखाया गया है जिसकी कल्पना करना मुश्किल हो सकता है। एक लड़की एक ऐसे इन्सान से प्यार कर बैठती है जो कभी उसी की माँ से प्यार करता था। फिल्म में दिखाए इस अलग कांसेप्ट को लोगों ने स्वीकार किया था।
- 4/11
बैंड बाजा बारात
अचानक मिले दो अजनबी दोस्त नहीं पहले दुश्मन बनते हैं फिर दोस्त और फिर हमसफर। सैफ और रानी के किरदार को जिस तरह से पेश किया गया था। वैसे आपने इन्हें पहले नहीं देखा होगा।
- 5/11
चक दे इंडिया
रोमांस से हटकर देश के राष्ट्रीय खेल को एक अलग और मज़बूत कहानी के जरिये प्रस्तुत करने वाले यश चोपड़ा देश के नाम के बेहतरीन खेल पर आधारित फिल्म दे गए।
- 6/11
दीवार
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच पॉपुलर डायलॉग ‘मेरे पास माँ है’ इसी फिल्म का था। ये फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है।
- 7/11
हम तुम
अचानक मिले दो अजनबी दोस्त नहीं पहले दुश्मन बनते हैं फिर दोस्त और फिर हमसफर। सैफ और रानी के किरदार को जिस तरह से पेश किया गया था। वैसे आपने इन्हें पहले नहीं देखा होगा।
- 8/11
चांदनी
फिल्म ‘चांदनी’ ही थी जिसने श्रीदेवी को उस दौर की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बना दिया था। फिल्म में श्रीदेवी की शिफोन साड़ियों को लोगों ने खूब पसंद किया था।
- 9/11
बंटी बबली
दो अनोखे चोर और एक पुलिसवाला ये थी इस फिल्म की कहानी। गानों से लेकर फिल्म के किरदार इस फिल्म के बाद इसी नाम से मशहूर हो गए।
- 10/11
साथिया
आज भी बहुत से लोगों की ये फेवरेट फिल्म है। फिल्म की साधारण सी कहानी आज सुपरहिट साबित हुई थी।
- 11/11
वीर ज़ारा
यश चोपड़ा ने ये फिल्म बना कर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता अच्छा करने की पूरी कोशिश की। ये एक अनोखी प्रेम कहानी थी जो दो अलग देश और दो अलग धर्मों के लोगों के बीच हो जाता है। फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि खुद पाकिस्तान ने इसकी तारीफ की थी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें