टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दादा जी का निधन, जन्मदिन पर ही आई ये बुरी खबर

    टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दादा जी का निधन, जन्मदिन पर ही आई ये बुरी खबर

    टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दादा जी का निधन, जन्मदिन पर ही आई ये बुरी खबर

    एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभा कर ऑडियंस का खूब प्यार बटोर है। इन्हें हर किरदार में खूब पसंद किया गया। अब इनके फैंस के लिए बुरी खबर है। कल यानी 18 मई को अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली नायरा के दादा जी का निधन हो गया है। शिवांगी ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये इस बात की जानकारी दी।

    शिवांगी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा 'दुर्भाग्य से कल मैंने अपने दादा जी को खो दिया। वो खुश रहे और हमें आसमान से देख सकते हैं।'

    टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दादा जी का निधन, जन्मदिन पर ही आई ये बुरी खबर

    अपने जन्मदिन वाले दिन शिवांगी बेहद खुश थीं। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में कई सारे बर्थडे विश वाले मैसेज भी शेयर की। फिर अचानक उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया कि कुछ पर्सनल कारणों के चलते हो लाइव नहीं आ पाएंगी। आज उन्होंने वो कारण बताया कि उनके दादाजी का निधन हो गया था। ये उनके जन्मदिन वाले दिन ही हुआ।

    टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की दादा जी का निधन, जन्मदिन पर ही आई ये बुरी खबर

    बता दें, शिवांगी एकाध टीवी सीरियल में किरदार निभा चुकी हैं। लेकिन इन्हें पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभा कर मिली। इसके अलावा कार्तिक यानी मोहसिन खान के साथ भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फ़िलहाल लॉकडाउन की वजह से इस शो की कहानी आगे नहीं बढ़ पाई है।