ये रिश्ता क्या कहलाता है कपल प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे का 6 साल बाद हुआ ब्रेकअप

    प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे का 6 साल बाद हुआ ब्रेकअप

    ये रिश्ता क्या कहलाता है कपल प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे का 6 साल बाद हुआ ब्रेकअप

    प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में एक साथ काम करते वक्त प्यार में पड़े थे। इसके बाद दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन प्रियंका ने पाया कि अंशुल ने उनके साथ धोखा किया जिसके बाद प्रियंका ने ये रिश्ता खत्म कर दिया है।

    एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ हफ्तों से सब कुछ ठीक चल नहीं रहा था और अंशुल का व्यवहार शक और बढ़ा रहा था। प्रियंका को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए पता चला कि अंशुल किसी लड़की के साथ समय बिता रहे हैं और घंटो घंटो तक बाहर ही रहते थे। प्रियंका ने अपने ब्रेकअप का ऐलान सोशल मीडिया पर किया।

    उन्होंने बताया कि कई लड़कियों ने बताया कि अंशुल उनके साथ फ्लर्ट करते थे और अब प्रियंका खुश हैं कि वो ऐसे रिलेशन से बच गईं। उन्होंने बिना किसी पछतावे के ये फैसला लिया है।

    वहीं अंशुल ने इन आरोपों से मना किया है। अंशुल ने कहा कि प्रियंका ने उनसे बात भी नहीं की और हर जगह से ब्लॉक कर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका उनसे लगातार उनसे लड़ रही थीं और गोवा के लिए रवाना हो गई थीं और काफी समय तक पहुंच से बाहर थीं। अंशुल का कहना है कि प्रियंका ने कुछ भी ठीक से साफ नहीं किया है और उन्हें नहीं समझ आया कि क्या गलत हो गया।