हनी सिंह ने बताई मेंटल डिसॉर्डर से लड़ाई की कहानी, बोले शाहरुख ने की हेल्प दीपिका ने बताया डॉक्टर!

    हनी सिंह ने बताई मेंटल डिसॉर्डर से लड़ाई की कहानी

    हनी सिंह ने बताई मेंटल डिसॉर्डर से लड़ाई की कहानी, बोले शाहरुख ने की हेल्प दीपिका ने बताया डॉक्टर!

    यो यो हनी सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है, कोई भी पार्टी ऐसी नहीं जो हनी सिंह के गानों के बिना पूरी हो सके। लुंगी डांस, अंग्रेजी बीट, 4 बोतल वोदका जैसे कई धमाकेदार नंबर्स देने के बाद एक वक़्त आया जब हनी सिंह अचानक से गायब से हो गए। एक दौर ऐसा आया जब हनी का कोई नया गाना नहीं आ रहा था और मार्किट में ये लाइन चल पड़ी थी कि हनी का करियर खत्म। लेकिन हनी वापिस आए, ऋतिक के साथ सुपर-पॉपुलर गाना ‘धीरे धीरे से’ लेकर और फिर से छा गए। लेकिन हनी ने बताया कि वो बाइपोलर डिसॉर्डर से पीड़ित हैं। अब हनी काफी अच्छे होकर वापिस लौट चुके हैं और फिर से म्यूजिक बना रहे हैं।

    पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हनी ने बताया कि जिस समय वो मुश्किल में थे, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने उनकी मदद की। अपने मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए हनी ने बताया, ‘लोगों ने मेरे बारे में अफवाहें फैलाईं की मैं किसी रिहैब (सुधार केंद्र) में हूँ। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। लगभग 2 साल तक, मेरे घर पर ही मेरा ट्रीटमेंट। और आप यकीन नहीं करेंगे, मैं डेढ़ साल तक घर से बाहर नहीं निकला।’ बॉलीवुड से मिली हेल्प के बारे में हनी ने बताया, ‘इंडस्ट्री से बहुत लोगों ने मेरा सपोर्ट किया- शाहरुख भाई और दीपिका पादुकोण। दीपिका एक ऐसे ही फेज से गुज़र चुकी हैं, तो उन्होने मेरी फैमिली को दिल्ली के एक डॉक्टर का नंबर दिया। उन सबने मेरे लिए दुआ की और मैं ठीक हो गया।’