अपनी शादी पर ये लहंगा पहने वाली हैं युविका चौधरी, सामने आई तस्वीर !

    अपनी शादी पर ये लहंगा पहने वाली हैं युविका चौधरी, सामने आई तस्वीर !

    अभी कुछ समय पहले ही युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है दोनों अगले महीने नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी के कार्ड के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई है। दोनों अभी अपनी शोपिंग में बिजी हैं जहां ये अपनी शादी का जोड़ा पसंद कर रहे हैं। लेकिन लगता है युविका को उनकी पसंद का वो जोड़ा मिल गया है जिसे वो अपनी शादी वाले दिन पहने वाली हैं।

    दरअसल, युविका की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो हलके गुलाबी रंग के जोड़े में नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है इसी जोड़े को युविका अपनी शादी पर पहने वाली हैं। 

    इस लहंगे को लखनवी टच दिया गया है। साथ ही अपनी शादी वाले दिन युविका लखनवी अंदाज़ में ही नज़र आएँगी। युविका और प्रिंस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल है। दोनों बिग बॉस में साथ आने के बाद अब तक साथ ही हैं। अब लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी कर रहे हैं।