21 साल पहले आई 'प्यार किया तो डरना क्या' में ये 5 चीज़ें पहली बार हुई थीं, क्या आपको पता है ?

    21 साल पहले आई 'प्यार किया तो डरना क्या' में ये 5 चीज़ें पहली बार हुई थीं, क्या आपको पता है ?

    सलमान खान और काजोल की यादगार फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ 21 साल पहले, 1998 में रिलीज़ हुई थी। लेकिन आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो हम लोग स्क्रीन से चिपके रहते हैं। ये फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ या ‘हम आपके हैं कौन’ जितनी आइकॉनिक तो नहीं है।

    मगर बॉलीवुड के आगे बढ़ने के हिसाब से ये एक बहुत इम्पोर्टेन्ट फिल्म कही जा सकती है। इस फिल्म ने हमें बहुत सारी नयी बातें दीं और कई ट्रेंड शुरू किए। आइए आपको बताते हैं वो 5 वजहें जिनकी वजह से ‘प्यार किया तो डरना क्या’ बॉलीवुड में एक इम्पोर्टेन्ट फिल्म है:

    1. इस फिल्म से सलमान एंड ब्रदर्स पहली बार साथ आए 

    फिल्म में सलमान खान लीड रोल निभा रहे थे और सोहेल खान इसे डायरेक्ट कर रहे थे। डायरेक्टर के तौर पर ये सोहेल की दूसरी और पहली बड़ी फिल्म थी। पहले ये फैसला किया गया कि काजोल के भाई के किरदार के लिए संजय दत्त को कास्ट किया जाए। लेकिन बाद में ये मौका अरबाज़ को मिला। ये पहली फिल्म थी जिसमें ये तीनों खान भाई एक साथ थे।

    2. ‘शर्टलेस सलमान’ का ट्रेंड शुरू करने वाली पहली फिल्म 

    आज सलमान की किसी फिल्म में सबसे बड़ी बात तब होती है जब सलमान अपनी शर्ट उतारते हैं। वो चाहे कोई गाना हो या एक्शन सीन, सलमान के शर्ट उतारते ही हॉल में बैठे दर्शक बौरा जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये ट्रेंड पहली बार ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से शुरू हुआ था। फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जानां’ में सलमान ने पहली बार शर्ट उतारी थी। ये गाना ऐसा हिट हुआ कि उनका शर्ट उतारना एक कम्पलसरी बात हो गयी।

    3. अकेली फिल्म जिसमें सलमान और काजोल एक रोमांटिक कपल थे 

    वैसे तो सलमान और काजोल ने साथ में ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘करण अर्जुन’ में भी काम किया है। लेकिन इन दोनों फिल्मों में ये कपल नहीं थे। इनमें काजोल का ज्यादा हिस्सा शाहरुख़ के साथ था।

    4. म्यूजिक कम्पोज़र के तौर पर हिमेश रेशमिया की पहली फिल्म 

    हिमेश बाद में एक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में बहुत हिट हुए, लेकिन एक कम्पोज़र के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ थी।

    बोनस फैक्ट- ‘ओ ओ जाने जानां’ गाने को पहले इस फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था 

    लोगों को एकदम से फिल्म का नाम ‘प्यार किया तो डरना क्या’, शायद न याद आए। लेकिन ‘ओ ओ जाने जानां’ गाने का नाम सुनते ही उन्हें तुरंत याद आ जाता है। इस गाने की पॉपुलैरिटी सच में इतनी ज़बरदस्त थी। बाइक के साथ गिटार पर गाना गाते सलमान को कोई नहीं भूल सकता। लेकिन असल में इस गाने को पहले फिल्म के लिए रेजेच्क कर दिया गया था। खैर, शुक्र है कि ये गाना हटाया नहीं गया।