जब कॉफ़ी विद करण पर रणवीर सिंह ने कही थी ये गन्दी बात, देखिये विडियो !

    जब कॉफ़ी विद करण पर रणवीर सिंह ने कही थी ये गन्दी बात, देखिये विडियो !

    हार्दिक पंड्या के काफी विद करण 6 में आने और बड़ी मुश्किल में पड़ने के बाद लगता है कि बॉलीवुड के कुछ और स्टार्स के सर पर भी खतरा मंडरा रहा है। वो बॉलीवुड स्टार जिसका पुराना इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो है रणवीर सिंह !

    रणवीर सिंह ने बहुत समय पहले अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात की को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ अपना कॉफ़ी डेब्यू किया था। इस एपिसोड से हमें एक एनर्जी से भरे हुए और चालाक रणवीर सिंह याद हैं, जो किसी भी बात का जवाब देने में पीछे नहीं हटते थे। वहीं करण जौहर ने ये साबित करने की कोशिश की थी कि रणवीर और अनुष्का के बीच कुछ चल रहा है और इसी एपिसोड में हमें पता चला था कि सोनाक्षी सिन्हा रणवीर को पसंद करती हैं। यहाँ तक कि शायद इसी एपिसोड की मेहरबानी के चलते हमें फिल्म लुटेरा में रणवीर और सोनाक्षी साथ देखने को मिले।

    लेकिन अब लगता है कि वो एपिसोड रणवीर सिंह को मुसीबत में डाल सकता है। इस एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में रणवीर, अनुष्का से कह रहे हैं कि अगर अनुष्का के बम (पिछवाड़े) पर चुटकी काटने की ज़रूरत है तो मैं यही बैठा हूँ। रणवीर के ऐसा कहने के बाद अनुष्का चौंक गयीं और बाद में उन्होंने रणवीर को दो चपत लगाये और कहा कि मुझसे ऐसे बात मत करो। इसके बाद करण जौहर ने ब्रेक ले लिया।

    इसी एपिसोड में रणवीर ने आगे जाकर बताया कि कैसे वे करीना कपूर को स्विमिंग करता देखकर लड़के से आदमी बन गये थे। इसपर करण तक ने उनसे पूछा कि रणवीर की इस बात का मतलब क्या है और कहा कि उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई क्योंकि करीना उनकी बहन जैसी हैं।

    देखिये ये विडियो यहाँ -


    रणवीर के इस पुराने विडियो के आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने इसकी काफी आलोचना करनी शुरू कर दी है। जहाँ कई लोग कह रहे हैं कि रणवीर का कथन बहुत बुरा था वहीं कई लोगों का कहना है कि रणवीर अब समय के साथ बदल गये हैं।