इस वजह से सालों पहले दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित को एक शो के लिए किया था रिजेक्ट !

    इस वजह से सालों पहले दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित को किया था रिजेक्ट !

    इस वजह से सालों पहले दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित को एक शो के लिए किया था रिजेक्ट !

    बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हमें दिखाया है कि इंडस्ट्री में सालों तक दूर रहने के बाद भी आप उससे जुड़े कैसे रह सकते हैं। साल 2002 में माधुरी ने फिल्म देवदास करने के बाद अपने परिवार को समय देने के लिए इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। 90s के समय में सभी का दिल जीतने वाली माधुरी, अपने डांस और अपनी मुस्कान से सभी को अपना दीवाना बना लेती थीं।

    हमें अंजाम, कोयला और देवदास जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाली माधुरी का करियर बहुत आसानी से शुरू नहीं हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। यहाँ तक कि माधुरी को अपना स्क्रीन डेब्यू बड़े पर्दे से नहीं बल्कि एक टीवी शो से करना था। माधुरी का डेब्यू टीवी सीरिअल कभी प्रकाशित नहीं हुआ क्योंकि दूरदर्शन का मानना था कि वो सीरियल अच्छा नहीं था। आइये आपको बताते हैं इसके बारे में और देखिये इस शो की शूटिंग की तस्वीरें।