'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी का बेटा कृष कर चुका है एक्टिंग डेब्यू, लुक्स पर फ़िदा हो रही हैं लड़कियां!

    लक्ष्मण सुनील लहरी का बेटा कृष कर चुका है एक्टिंग डेब्यू

    'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी का बेटा कृष कर चुका है एक्टिंग डेब्यू, लुक्स पर फ़िदा हो रही हैं लड़कियां!

    दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान ‘रामायण’ का रीटेलेकास्ट अपने आप में टीवी के लिए एक आइकॉनिक और ऐतिहासिक मोमेंट बन चुका है। दशकों पुराने इस शो को दोबारा लौटने पर जिस तरह का प्यार जनता से मिला वो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया। लक्ष्मण और मेघनाद के युद्द्ध वाले एपिसोड ने सबसे ज्यादा देखे जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला था। लेकिन ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सिर्फ़ इसी एपिसोड में चर्चा में नहीं रहे, बल्कि सीता की अग्नि-परीक्षा वाले एपिसोड में उनके मोनोलॉग ने लोगों को उनका फैन बना दिया।

    'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी का बेटा कृष कर चुका है एक्टिंग डेब्यू, लुक्स पर फ़िदा हो रही हैं लड़कियां!

    सुनील लहरी को ‘रामायण’ के रीटेलेकास्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब फॉलो करने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुनील लहरी का बीटा भी एक्टर है? और उसने हाल ही में अपना एक्टिंग डेब्यू भी किया है? जी हां, सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक भी एक्टर हैं और उन्होंने कुछ समय पहले डायरेक्टर निखिल अडवाणी की वेब सीरीज ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बंदी युद्ध के’ (P.O.W. – Bandi Yuddh Ke) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था।

    हाल ही में सुनील ‘रामायण’ के एक फैन पेज पर सुनील की जवानी की और कृष की अभी की फोटो पोस्ट की गई जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। कृष बिल्कुल अपने डैडी सुनील की फोटोकॉपी हैं। उनके लुक्स पर लड़कियां फ़िदा हुई जा रही हैं और हाल ये है कि उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जा रहा है।