शक्ति अरोड़ा- वो एक्टर जिसने बॉलीवुड कनेक्शन के बावजूद कड़ी मेहनत से नाम कमाया !
टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ के बारे में सोचते ही हमें ‘दिल मिल गए’, ‘लेफ्ट राईट लेफ्ट’ और ‘पवित्र रिश्ता’ का नाम ज़रूर लिया जाता है। लेकिन इन तीनों ही शोज़ में एक एक्टर था, जिसे इन ज़बरदस्त शोज़ में काम करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ और वो छोटे-छोटे रोल ही करता रहा। इस एक्टर का नाम है शक्ति अरोड़ा। ऐसा भी नहीं है कि शक्ति की एक्टिंग में कोई कमी थी, लेकिन बस उन्हें लीड रोल नहीं मिलते थे।
वो सपोर्टिंग रोल में आते और ऑडियंस को उनके किरदार का नाम याद रह जाता। मगर समस्या ये थी कि लोगों को शक्ति का नाम नहीं याद रहता था। हम सबने सुना है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और उसका फल एक दिन तो ज़रूर मिलता है शक्ति अरोड़ा के साथ भी ऐसा ही हुआ। ‘मेरी आशिक़ी तुमसे ही’ सीरियल में उन्हें लीड रोल मिला और उसके बाद घर-घर में लोग उनका नाम पहचानने लगे। शक्ति जल्द ही कलर्स टीवी के सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में नज़र आने वाले हैं।
आइए आपको बताते हैं शक्ति अरोड़ा के बारे में 5 अनोखी बातें-
1. शक्ति अरोड़ा के नाना चंद्रशेखर, 1950 के दौर में बॉलीवुड के नामी स्टार रहे हैं और उन्होंने ‘स्ट्रीट सिंगर’ और ‘रुस्तम-ए-बगदाद’ जैसी पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
2. 2010 में आए सीरियल ‘तेरे लिए’ से शक्ति को धीरे-धीरे पहचान मिलनी शुरू हुई लेकिन वो 2006 से ही कई बड़े सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल कर रहे थे।
3. शक्ति को टैरो कार्ड पढ़ने भी आते हैं और वो इसे प्रोफेशनली भी किया करते थे। लेकिन एक्टिंग में आगे बढ़ने के साथ वो बिज़ी होते गए और उन्हें टैरो कार्ड छोड़ने पड़े।
4. वो आज भी अपने ख़राब कपड़े नहीं फेंकते बल्कि संभाल कर रखते हैं। हालांकि उनके घरवालों को उनकी ये आदत पसंद नहीं लेकिन फिर भी वो ऐसा करते हैं।
5. ‘तेरे लिए’ के सेट पर शक्ति की मुलाकात नेहा सक्सेना से हुई। शुरू में दोनों ने एक दूसरे को बहुत अकड़ू समझा। लेकिन वक़्त के साथ वो एक दूसरे को पसंद करने लगे। नेहा और शक्ति ने 6 अप्रैल 2018 को शादी कर ली।