इन महिलाओं के साथ रह चुका है टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा का अफेयर !
एक्टर शरद मल्होत्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल बनूँ मैं तेरी दुल्हन से की थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। शरद ने तब से अब तक कई सीरियलों और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालाँकि शरद उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाए पर्सनल लाइफ की वजह से स्पॉटलाइट में रहते हैं। अपने आप को शादी से डरने वाला बताने वाले शरद की ज़िन्दगी में प्यार कई बार आया और गया है, लेकिन फिर भी वे प्यार में पूरा विश्वास रखते हैं।
शरद के साथ कई सेलेब्स का नाम जुड़ा है और उनके ब्रेकअप भी चर्चा का विषय रहे हैं। आइये आपको बताते हैं शरद मल्होत्रा के अफेयर्स के बारे में -
1. दिव्यांका त्रिपाठी
टेलीविज़न की दुनिया में दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिश्ता सबसे फेमस रिश्तों में से था। ये दोनों साथ में जी सिने स्टार की खोज में थे, लेकिन कभी दोस्त नहीं बने। बाद में दोनों ने साथ में बनूँ मैं तेरी दुल्हन सीरियल में काम किया, दोस्त बने और फिर प्यार में पड़ गये।
इन दोनों का रिश्ता 7 साल तक चला, जिसमें दिक्कत तब आई जब शरद, बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रहे थे और दिव्यांका सेटल होना चाहती थीं। शरद क्योंकि शादी से डरते हैं, अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे और इसलिए इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालाँकि कुछ खबरों के मुताबिक, शरद, दिव्यांका पर किसी और लड़की के साथ चीट कर रहे थे। बाद में दोनों ने इन खबरों को ख़ारिज कर दिया।
दिव्यंका त्रिपाठी अब खुशी से विवेक दहिया से शादी कर रही हैं।
2. पूजा बिष्ट
दिव्यांका के बाद शरद को एक्स-स्प्लिट्सविला प्रतियोगी और एक्ट्रेस पूजा बिष्ट के रूप में प्यार मिला। इन दोनों का रिश्ता अच्छा जा रहा था लेकिन सिर्फ दो सालों में ही इनका ब्रेकअप हो गया, जब इनकी शादी की अफवाहें ज़ोरों पर थीं। इस ब्रेकअप से पूजा बिल्कुल खुश नहीं थीं। पूजा ने शरद पर दूसरी औरत के साथ रिश्ता रखने का इल्जाम भी लगाया। उन्होंने कहा कि शरद ने कहा था कि रिश्ते को तोड़ने का कारण प्रोफेशनल है जबकि ये सही में पर्सनल था।
ब्रेकअप के बाद, शरद ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने ज्योतिषी की सलाह पर ब्रेकअप किया था। ये बात भी पूजा को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा कि शरद उनसे झूठ बोलकर सीरियल कसम तेरे प्यार की की कहानी उन्हें चिपका रहे हैं।
3. रिपसी भाटिया
अगर ख़बरों की मानी जाए तो शरद फ़िलहाल दिल्ली की फैशन डिज़ाइनर रिपसी भाटिया को डेट कर रहे हैं। खबर ये भी है कि शरद, रिपसी के लिए काफी सीरियस हैं और सेटल होने के बारे में सोच रहे हैं। शरद ने अपनी और रिपसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सगाई का ऐलान किया है और वे जल्द शादी कर रहे हैं।
शरद ने जिन औरतों के साथ अपनि गर्लफ्रेंड्स पर चीट किया, उनकी चर्चा भी काफी हुई थी। हालाँकि किसी का नाम नहीं बताया गया।