इन लोगों से रह चुका है पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा का अफेयर !

    इन लोगों से रह चुका है पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा का अफेयर !

    टीवी एक्टर्स का बॉलीवुड फिल्मों में आना कोई नई बात नहीं है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाला हर आदमी फिल्मों में काम करने का सपना तो देखता ही है। लेकिन सही मौका न मिलने पर अक्सर ऐसे एक्टर्स टीवी का रुख कर लेते हैं और फिर फिल्मों में सही मौका मिलने का इंतज़ार करते हैं। ऐसी ही एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं कृतिका कामरा।

    कृतिका ने ‘कितनी मोहब्बत है’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ में काम किया है। कृतिका जैकी भगनानी की फिल्म ‘मित्रों’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कृतिका की एक्टिंग और उनके शोज़ जितना चर्चा में रहे हैं, उतनी ही उनकी लव लाइफ भी चर्चा का विषय रही है। खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृतिका के 4 अफेयर सामने आते हैं। आइए आपको बताते हैं कृतिका कामरा के लव अफेयर्स के बारे में-

    1. करण कुंद्रा 

    ‘कितनी मोहब्बत है’ टीवी के बेहद पॉपुलर शोज़ में से एक कहा जा सकता है। 2009 में आए इस शो ने रातोंरात अर्जुन का किरदार निभाने वाले करण कुंद्रा और आरोही के किरदार में नजर आ रहीं कृतिका कामरा को घर-घर में पॉपुलर बना दिया था। इसी समय ये सामने आया था कि कृतिका और करण का अफेयर भी चल रहा है। इन दोनों की रिलेशनशिप लगभग 2 साल तक चली। उसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

    2. उदय सिंह गौरी 

    करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका के रिलेशनशिप की खबरें, उदय सिंह गौरी के साथ आईं। उदय, एक्सीड एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं और उनकी कम्पनी ऋतिक रौशन, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स को मैनेज करती है। कृतिका को भी उदय की कम्पनी ने ही मैनेज करना शुरू किया था और कहा जा सकता है कि बुलंदियों पर पहुँचाया था। हालांकि कृतिका ने कभी खुद इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा था।

    3. सिद्धार्थ बिजपुरिया 

    उदय के बाद कहा गया कि कृतिका का अफेयर सिद्धार्थ के साथ शुरू हो गया है। ये दोनों कई फैमिली फंक्शन्स और पार्टीज़ में सत्रह नज़र आते थे। खबरें यहां तक थीं कि ये दोनों लिव-इन में रहने लगे हैं। करीब डेढ़ साल बाद कृतिका और सिद्धार्थ बिजपुरिया का ब्रेकअप हो गया। बहुत सी जगह ऐसा कहा गया कि सिद्धार्थ, कृतिका के साथ शादी करना चाहते थे मगर कृतिका अभी केवल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं।

    4. जैकी भगनानी

    पिछले साल से ही कृतिका और जैकी के साथ होने की खबरें सामने आने लगी थीं। ऐसा कहा जाता है कि अक्टूबर 2017 में जैकी ने कृतिका के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज भी दिया था। ये दोनों एक पब सी साथ निकलते नज़र आए थे। जैकी की फिल्म ‘मित्रों’, जो कि तेलुगु फिल्म ‘पेल्ली चूपुलु’ का रीमेक है, में जैकी के साथ कृतिका कामरा काम कर रही हैं।