क्या एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहले से हो रखी है सगाई?

    क्या एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहले से हो रखी है सगाई?

    प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री का छुपा रुस्तम माना जा सकता है। जहां पिछले दो साल से इन दोनों के डेट करने की खबर मीडिया में फैली हुई है वहीं युविका हमेशा से इन खबरों को झुठलाती आयी हैं और ये बोलती रही हैं कि प्रिंस उनके दोस्त से आगे कुछ भी नहीं हैं। लेकिन प्रिंस अपनी फीलिंग्स को छुपा नहीं पाए। कुछ ही महीनों पहले इन दोनों ने अपने रिश्ते में होने की बात को कुबूला है।

    क्या एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहले से हो रखी है सगाई?

    और अब खबर है कि प्रिंस और युविका पहले से एक-दूसरे के मंगेतर हैं। इतना ही नहीं ये दोनों इस साल के अंत तक शादी करने का प्लान भी बना रहे हैं।

    क्या एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहले से हो रखी है सगाई?

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों ने पिछले साल फरवरी में सगाई की थी, जब प्रिंस के परिवार ने उनपर ऐसा करने का ज़ोर दिया। यहां तक कि ये सेरेमनी बेहद प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ प्रिंस और युविका के परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

    क्या एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहले से हो रखी है सगाई?

    हालांकि इन दोनों ने इस खबर को ख़ारिज कर दिया है। प्रिंस ने कहा कि पंजाबी होने के नाते वे अपनी सगाई की खबर को ज़रूर दुनिया को बताएंगे। तो वहीं युविका इस खबर को सुनकर हैरान थीं।

    तो क्या ये लोग इस साल शादी करेंगे? समय आने पर ही इस बात का खुलासा हो पायेगा !