तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    एमटीवी रोडिज़ से लेकर बिग बॉस तक हर बड़े रिएलिटी शो के विजेता बन चुके प्रिंस नरुला को कौन पसंद नहीं करता! प्रिंस रिएलिटी शोज़ के राजा होने के साथ-साथ टीवी एक्टर और सिंगर भी हैं। ऐसे में ये कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है कि प्रिंस की फीमेल फैन फॉलोविंग बहुत है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रिंस सिर्फ फैन्स के ही बल्कि अपने साथ ही बहुत लड़कियों के फेवरेट रहे हैं? तभी तो उनके अफेयर्स को उँगलियों पर गिन पाना मुश्किल है।

    प्रिंस जल्द ही अपनी मंगेतर युविका चौधरी से शादी करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आइये आपको बताते हैं किन लड़कियों के साथ जुड़ चुका है प्रिंस का नाम।

    प्रिंस की पहली सीरियस गर्लफ्रेंड

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    प्रिंस नरूला को इंडस्ट्री के प्लेबॉय के रूप में जाना जाता है। उनके छोटे से करियर में उनका नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब प्रिंस एक लड़की के दीवाने थे और उनका रिश्ता साढ़े तीन साल तक चला था। लेकिन इनका अच्छा रिश्ता ग़लतफहमी और प्रॉब्लम के चलते प्रिंस की गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया और प्रिंस का दिल टूट गया। प्रिंस का कहना है कि उनके इस रिश्ते ने उन्हें बतौर इंसान बदल दिया था। इसकी वजह से प्रिंस ने बहुत कुछ सीखा और बेहतर इंसान बने।

    रोडिज़ की प्रेमिका चार्ली चौहान

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    रोडिज़ में प्रतियोगी बनकर आई टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान पर एक समय पर प्रिंस नरूला फ़िदा हो गये थे। इन दोनों को काफी बार साथ देखा गया था और इन दोनों के रिश्ते में होने की खबर भी थी। हालाँकि बाद में इस अफवाह के बाद प्रिंस और चार्ली ने इस खबर को ख़ारिज कर दिया।

    स्प्लिट्सविला की प्रेमिका - अनुकी

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    रोडिज़ का टाइटल जीतने के बाद प्रिंस ने रिएलिटी शो स्प्लिस्टविला में हिस्सा लिया था। जैसा कि सभी को पता है ये शो ही प्यार को ढूँढने और जोड़ियां बनाने के बारे में है। इस शो में भी प्रिंस को उनका प्यार मिला और प्रिंस और अनुकी की जोड़ी सभी की फेवरेट बन गयी। लेकिन जब शो ख़त्म हुआ तो इनका रिश्ता भी ख़त्म हो गया।

    बिग बॉस में मिली युविका चौधरी

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    दो रिएलिटी शो जीतने के बाद प्रिंस ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी और यहाँ भी उनका चार्म बरक़रार था। प्रिंस और युविका का कनेक्शन बहुत जल्दी बना था और ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। प्रिंस ने अपनी छोटी-छोटी बातों से युविका का दिल जीतने की कोशिश की और उन्हें दिल की शेप में पर्थ भी बनाकर दिया था। लेकिन इनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ने से पहले ही युविका शो से बाहर हो गयीं।

    नोरा फतेही

    तस्वीरें: ये हैं वो 5 लड़कियां जिनके साथ जुड़ा एक्टर प्रिंस नरूला का नाम !

    युविका के शो से निकलने के बाद प्रिंस की नजदीकियां नोरा फतेही के साथ बढ़ने लगी थीं और इस बार प्रिंस ने नोरा को इम्प्रेस करने के तरीके आजमाने शुरू कर दिए। लेकिन जब नोरा शो से बाहर गयीं तब प्रिंस से भी उनका रिश्ता ख़त्म हो गया।