जब 16 साल के सोनू निगम ने बी आर चोपड़ा और 'महाभारत' की कास्ट के सामने गाया था शो का टाइटल ट्रैक!

    जब 16 साल के सोनू निगम ने गाया 'महाभारत' का टाइटल ट्रैक

    जब 16 साल के सोनू निगम ने बी आर चोपड़ा और 'महाभारत' की कास्ट के सामने गाया था शो का टाइटल ट्रैक!

    सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं और इस बात में किसी को कोई शक नहीं है। 90s में एक पूरा दौर ऐसा रहा जब सोनू निगम के गाने आते ही छा जाते थे। फ़िलहाल सोनू लॉकडाउन के बीच दुबई में फंसे हुए हैं और वहां बैठे-बैठे अपने कुछ पुराने मोमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोनू ने एक बहुत अनोखा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी उम्र 16 साल है। इस वीडियो में सोनू को गाते सुनकर आप वाह कर उठेंगे और आपको महसूस होगा कि सोनू बचपन से ही कितने ज़बरदस्त टैलेंट वाले हैं। ये वीडियो इंदौर का है, जहाँ एक फंक्शन में सोनू निगम दूरदर्शन के सुपर-आइकॉनिक सीरियल ‘महाभारत’ का टाइटल गाना गा रहे हैं। कमाल ये है कि सोनू निगम जिस फंक्शन में गाना गा रहे हैं, वहां ‘महाभारत’ के निर्माता बी आर चोपड़ा और स्टार कास्ट से मुकेश खन्ना, सुरेन्द्र पाल जैसे कलाकार सामने मौजूद हैं।

    आपको बता दें कि बी आर चोपड़ा ने ‘महाभारत’ का टाइटल गाना, बॉलीवुड के लीजेंड सिंगर महेंद्र कपूर से गवाया था। लेकिन सोनू को गाते हुए सुनकर भी लग रहा है कि चोपड़ा साहब उनसे बहुत इम्प्रेस हुए होंगे। सोनू ने 1992 में बॉलीवुड में शुरुआत की थी और आज भी सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं।