कहने को वो हमसफर है सीजन 3 का पहला एपिसोड देखने के बाद पूरी सीरीज का इंतज़ार करना मुश्किल हो जाएगा
कहने को वो हमसफर है सीजन 3 का पहला एपिसोड
एकता कपूर अगल तरह की कहानियों के लिए जानी जाती हैं। ऐसी वो कहानी कुछ एकाध साल पहले लाई थी। कहने को वो हमसफर है। ऑल्ट बालाजी की इस सीरीज को खूब पसंद किया गया। और अब इसके दूसरे सीजन के बाद तीसरा सीज़न आज से ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 पर दिखाया जाने वाला है। लेकिन इससे पहले मैं आपको बताती हूं ये सीरीज और इसका पहला एपिसोड कैसा होने वाला है।
आपने इसके पहले दो सीजन में देखा होगा कि कैसे रोहित(रॉनित रॉय) पहली पत्नी पूनम (गुरदीप कोहली) को धोखा देता है। बाद में आन्या (मोना सिंह) को भी चीट कर देता है। वहीं दूसरे सीजन में पत्नी पूनम को अपने से किसी छोटी उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है। अब ये तीसरा सीजन इन तीनों की अलग अलग कहानियों पर बेस्ड है। तीनों की ज़िंदगी अलग हो जाती है। आन्या, रोहित से 4 साल से अलग रह कर बेटे को पाल रही हैं। वहीं रोहित अपनी दोनों पत्नियों या यूं कहें कि प्यार से अलग होने के बाद शराबी बन कर घूम रहे हैं। माँ से पैसे लेकर दारू पीते हैं, नई लड़की से अफेयर्स रखते दिखाए गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ आन्या की ज़िंदगी भी किसी दूसरे यानी अपूर्व अग्निहोत्री के साथ बदल रही है। मतलब इस सीजन में आप तीन अलग स्टोरीज देखेंगे जो आपस में जुड़ी होती हैं।
पहले एपिसोड को देखने के बाद ये कहना मुश्किल नहीं कि ये सीजन मज़ेदार होने वाला है। म्यच्यौर लव स्टोरीज, धोखा और खूब सारा एंटरटेनमेंट। वैसे इस सीजन में रोहित और पूनम की बेटी की शादी भी दिखाई जाएगी। रोहित को जेल हो जाएगी जहां पहली दोनों पत्नियों के दूसरे पति उन्हें छुड़वाने आएंगे। मतलब इतने सारे ट्विस्ट एक साथ तो मज़ा तो आएगा ही ना। ये सीरीज आज से ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 पर दिखाई जाएगी।