खतरों के खिलाड़ी 11: पहले ही स्टंट के बाद एलिमिनेट हुआ ये पॉपुलर कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी11: विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर

    खतरों के खिलाड़ी 11: पहले ही स्टंट के बाद एलिमिनेट हुआ ये पॉपुलर कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शुरुआत हो गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं पहला स्टंट पूरा होने के बाद शो से बाहर हुए पहले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है।

    एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय के मुताबिक बाहर होने वाले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह है। पहले स्टंट के बाद विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन डेंजर ज़ोन में थे। लेकिन एलिमिनेशन स्टंट के बाद विशाल को आउट होना पड़ा। और अब वो जल्द इंडिया वापस आयेंगे।

    बता दें, विशाल इससे पहले मधुरिमा तुली के साथ नच बलिये और बिग बॉस 13 जैसे शो में नज़र आ चुके हैं। लेकिन विशाल के मुताबिक ये उनका पहला रियलिटी शो है जिसमें वो किसी के साथ नहीं हैं। विशाल के आउट होने के बाद अब शो में श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल और वरुण सूद जैसे कंटेस्टेंट स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। इस बार ये शो तय समय से पहले यानी जुलाई में ही टेलीकास्ट कर दिया जायेगा।