सुशांत की जगह अब शाहीर शेख बनेंगे 'पवित्र रिश्ता 2.0' के नए मानव

    अब शाहीर शेख बनेंगे 'पवित्र रिश्ता 2.0' के नए मानव

    सुशांत की जगह अब शाहीर शेख बनेंगे 'पवित्र रिश्ता 2.0' के नए मानव

    सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी तव ऑडियंस के लिए वो आज भी 'पवित्र रिश्ता' के मानव हैं। ज़ी टीवी पर साल 2009 से 2014 तक लगातार  टॉप शोज़ में जगह बनाने के बाद अब इसका नया सीजन जल्द लाने की बात हो रही है। सुशांत और अंकिता को मानव और अर्चना के रूप में घर घर पहचाना जाने लगा था। वहीं दो साल बाद सुशांत ने टीवी छोड़ फिल्मों में एंट्री ली और टीवी के मानव का किरदार हितेन तेजवानी को मिल गया। अब सालों अब एक बार फिर मानव अर्चना की जोड़ी लौट रही है। वहीं फैंस के मन में एक ही सवाल था कि आखिर मानव का किरदार कौन निभाएंगे?

    सुशांत की जगह अब शाहीर शेख बनेंगे 'पवित्र रिश्ता 2.0' के नए मानव

    पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो सुशांत सिंह राजपूत के मानव के किरदार को शाहीर शेख निभाते हुए नज़र आ सकते हैं। शाहीर टीवी का पॉपुलर नाम हैं। उन्हें सबसे पहले नव्या में अनंत के किरदार में देखा गया था। उसके बाद महाभारत में अर्जुन और अब इन दिनों  शाहीर एरिका फ़र्नान्डिस के साथ ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के नए सीजन में नज़र आ रहे हैं। वहीं अर्चना का किरदार अंकिता ही निभाती दिखेंगी।

    शाहीर के नाम पर अभी तक मेकर्स की तरफ से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये बात कन्फर्म मानी जा रही है कि शाहीर और अंकिता नए मानव और अर्चना होंगे। अब सवाल ये है कि क्या ऑडियंस इस नई जोड़ी को उतना ही प्यार दे पाएंगी? खैर। फ़िलहाल तो हम इस नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।