अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर, दिव्यांका त्रिपाठी से जीत में महज 20 सेकेंड का था अंतर

    अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर

    अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर, दिव्यांका त्रिपाठी से जीत में महज 20 सेकेंड का था अंतर

    खतरों के खिलाड़ी 11 को आखिरकार अपना विनर मिल गया। इस सीजन की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की। उन्हें इनाम में 20 लाख रुपये और एक चमचमाती ब्रांड न्यू कार मिली है। अर्जुन के साथ दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह आखिरी में बचे थे लेकिन अर्जुन ने बाजी मार ली।

    अर्जुन ने अपनी इस जीत के बाद सबका शुक्रिया किया और दिव्यांका और विशाल को भी विनर बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''जीत हार तो चलती रहती है लेकिन जो मायने रखता है वो है शो की जर्नी। मुझे लगता है कि हमने खतरों के खिलाड़ी 11 में अच्छा समय बिताया। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं।'' इसके बाद अर्जुन ने इस जर्नी में उनके साथ जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद कहा है।

    दिव्यांका और अर्जुन की जीत का फासला महज 20 सेकेंड का था। दिव्यांका ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। कुछ समय पहले ही सामने आ गया था कि अर्जुन बिजलानी जीत गए हैं, तब सोशल मीडिया पर दिव्यांका के लिए काफी सपोर्ट आया था। कुछ लोग तो अर्जुन की जीत की खबर सुनकर खुश थे लेकिन कुछ को लगता था कि दिव्यांका इस सीजन की विजेता हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 11 इस बार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ये शो शूट करना वाकई खतरों से भरा हुआ था।