भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फैंस को किया वादा, 2021 में करेंगी बेबी प्लान!

    भारती ने 2021 में बेबी प्लान करने का किया वादा

    भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फैंस को किया वादा, 2021 में करेंगी बेबी प्लान!

    भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी की दुनिया एक सबसे मज़ेदार कपल्स में से एक हैं। 2017 में शादी के बंधन में बंधने वाले भारती और हर्ष न सिर्फ असल जीवन में पार्टनर्स हैं, बल्कि दोनों एक साथ डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के होस्ट भी हैं। हाल ही में इस शो के सेट्स पर भारती ने एक ऐसा सरप्राइज़ अनाउंस किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए। उन्होने अपने पति हर्ष को एक प्रॉमिस किया, जिसके बाद से उनके फैंस बहुत खुश हैं।

    दरअसल, भारती ने ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ पर अपने प्रेगनेंसी प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि वो अगले साल यानि 2021 में हर्ष के साथ बच्चा प्लान कर रही हैं। जी हाँ, आपने एकदम सही पढ़ा! काफी समय से अनुमानों और अंदाज़ों के दौर चलने के बाद भारती ने आखिरकार खुद ही हर्ष के साथ 2021 में पैरेंट्स बनने के अपने सपने के बारे में डिटेल बता दी। देखिए वीडियो:

    शो पर एक स्पेशल रोमांटिक एपिसोड के दौरान भारती ने अपने प्लान के बारे में जनता को बताया। इस एपिसोड में फराह खान स्पेशल गेस्ट जज बनकर शो पर पहुँचीं थीं। भारती और हर्ष ने साथ में एक रोमांटिक गाने पर डांस भी किया, जिसे देखकर लोगों के चेहरों पर एक यार भरी मुस्कुराहट दौड़ गई। इसके बाद भारती ने गोद में पकड़े हुए डमी बेबी के साथ कहा, ‘ये नेशनल टीवी पर एक वादा है। ये बेबी 2020 में फेक है, लेकीन 2021 में ये एक रियल बेबी बन जाएगा।’