बिग बॉस 13: पारस-शहनाज़ का ड्रामा फिर शुरू, मछली वाले टास्क में सेफ हुए सिद्धार्थ शुक्ला !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
बिग बॉस 13 के घर में अब हर दिन नया धमाका हो रहा है। घर वाले कब दोस्त और दुश्मन बन जा रहे हैं बाहर बैठी ऑडियंस के लिए ये समझना थोडा मुश्किल हो रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ कल यानी 12वे दिन के एपिसोड में। घर में रश्मि और देवोलीना काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन कल देवो को रश्मि की चुगली करते हुए देखा गया। वहीं शेहनाज़ ने भी बता दिया कि वो पारस की टीम में नहीं है। खैर, इसके बाद खेला गया मछली वाला टास्क जो असल में काफी मज़ेदार था।

कल के टास्क में लड़कियों को मछलियों से भरी टोकरी दी गई। और उन्हें ये सभी मछलियाँ घर के किसी एक लड़के के पॉट में डालनी थी। इसके बाद लड़कों को बड़ी ही चालाकी से अपने पॉट की मछलियों को दूसरे किसी लड़के के पॉट में डालनी है। अंत तक जिस भी कंटेस्टेंट का पॉट खाली और साफ होगा वो नॉमिनेट होने से बच जायेगा। तो इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला का पॉट साफ़ निकला और वो अगले हफ्ते तक के लिए सुरक्षित हो गये। तो अबू मलिक, असीम, पारस और सिद्धार्थ डे नॉमिनेट हुए हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें