बिग बॉस 14 प्रोमो: फूट फूट कर रो पड़ीं रुबिना, बताया शो में आने से पहले अभिनव के साथ होने वाला था तलाक
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
बिग बॉस के घर में रोजाना नए नए ट्विस्ट दिए जा रहे हैं। अब इस हफ्ते के बाद घर में केवल 4 पुराने सदस्य ही रह जाएंगे। इसके बाद घर में नए चैलेंजर्स आएंगे। घर का माहौल पूरी तरह से बदलेगा। लेकिन इससे पहले घर में टिके रहने के लिए बिग बॉस इन सदस्यों की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं। उन्हें रुबिना का इम्युनिटी स्टोन छीनने के लिए घर में वो राज बताने होंगे जो आजतक उन्होंने किसी से शेयर नहीं किए हैं।
चैनल के एक प्रोमो में सामने आया है कि रुबिना अपनी शादी का राज बताएंगी। जिसके मुताबिक दोनों का तलाक होने वाला था। दोनों ने नवंबर तक का समय लिया था। वो इसलिए भी घर के अंदर आए ताकि यहां उन्हें एक बार फिर अपने फैसले पर सोचने का मौका मिल सके। वैसे अब दोनों का क्या फैसला रहेगा ये पता नहीं लेकिन प्रोमों में तो दोनों की ही आंखें नम हैं। ये सच दुनिया के सामने आने के बाद अभिनव बेहद दुखी नजर आए और रुबिना का कहा कि उन्हें बहुत बुरा महसूस हो रहा है।
View this post on Instagram
सिर्फ अभिनव और रुबिना ही नहीं बल्कि निक्की तंबोली भी आंसू बहाते दिखेंगी। निक्की वो राज खोलेंगी जो उन्होंने अपना पैरेंट्स से वादा किया था कि किसी को नहीं बताएंगी। इसी तरह एजाज खान भी रोते हुए दिखेंगे और अपने पिता से संबंधित एक राज खोलेंगे और इसके लिए वो अपने पिता से माफी मांगेंगे। कुल मिलाकर आने वाले हफ्ते घर के सदस्यों के लिए काफी इमोशनल और मुश्किल होने वाले हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें