बिग बॉस 14: घर में आईं शहनाज गिल, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट

    बिग बॉस 14: घर में आईं शहनाज गिल, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट

    बिग बॉस 14: घर में आईं शहनाज गिल, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट

    बिग बॉस 14 जब से शुरू हुआ तब से कहा जा रहा था कि घर में शहनाज गिल आ सकती हैं। इस बात की चर्चा तब और जोरों पर थी जब सिद्धार्थ शुक्ला घर के अंदर तूफानी सीनियर्स के तौर पर थे। हालांकि अब वो तो नही हैं लेकिन अब जाकर आखिरकार शहनाज गिल की घर में एंट्री हुई है।

    शहनाज गिल की घर में एंट्री करने का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शहनाज एक ग्लास चैंबर में खड़ी हैं। ये प्रोमो रविवार को दिखाए जाने वाले वीकेंड का वार का है। शहनाज सलमान को कहती हुई दिख रही हैं कि सलमान ने उनके साथ कपड़ों की मैचिंग क्यों नहीं की है। इस पर सलमान उन्हें सॉरी बोल देते हैं। इसके बाद शहनाज सलमान को आई लव यू बोलते हुए भी नजर आती हैं। वो कहती हैं, ''आई लव यू, इन अ पॉजिटिव वे''।

    शहनाज गिल की घर में एंट्री जरूर हुई है लेकिन वो घर में रहने नहीं आईं है बल्कि वो सिर्फ एक एपिसोड के लिए वीकेंड का वार पर ही घर में आई हैं। देखना होगा कि घर में वो किसको और क्या सलाह देती हैं। अब शहनाज घर में आईं है तो एंटरटेनमेंट तो होगा है यानी रविवार का एपिसोड मजेदार होने वाला है।