बिग बॉस 14 अपडेट 1 नवंबर: शहनाज ने घर में जमाया रंग, कविता और एजाज के बीच हुई झड़प

    बिग बॉस 14 अपडेट 1 नवंबर: शहनाज ने घर में जमाया रंग

    बिग बॉस 14 अपडेट 1 नवंबर: शहनाज ने घर में जमाया रंग, कविता और एजाज के बीच हुई झड़प

    रविवार को वीकेंड का वार में कई रंग देखने को मिले। घर में सुनिधि चौहान और शहनाज गिल की एंट्री हुई। दोनों ने ही घरवालों को एक्टीविटिज करवाईं। लेकिन सबसे ज्यादा हाईलाइट कविता और एजाज रहे। और 1 नवंबर को घर में क्या हुआ, यहां देखिए बड़ी हाईलाइट्स।

    घर के नवरस
    घरवालों को शेशे दिए गए और उन्हें घर के सदस्यों को रस से संबंधित कंटेस्टेंट को टैग देने के लिए कहा गया। निक्की तंबोली ने जान कुमार को प्रेस रस दिया। एजाज खान ने निक्की को हास्य रस और कविता ने एजाज को करुणा रस दिया। अभिनव ने राहुल वैद्या को क्रोध रस और पवित्र ने कविता को घिन रस दिया। जान ने शांति बाग रस रुबिना को दिया और राहुल ने पवित्र को भय रस दिया। शार्दुल ने कविता को वीरता रस और रुबिना ने पवित्र का आश्चर्य रस दिया।

    सुनिधि के साथ राहुल और जान कुमार का गाना
    घर में सुनिधि चौहान की एंट्री होती है। वो राहुल और जान कुमार के साथ गाना गाती हैं। जान कुमार बताते हैं कि वो सुनिधि के कितने बड़े फैन रहे हैं। इसके बाद सुनिधि स्टोर रूम से शार्दुल को कुछ डिब्बे लाने के लिए कहती हैं कि जिसमें कुछ टैग्स होते हैं और वो घरवाले एक दूसरे को देते हैं। जैसे कि कामचोर, बदतमीज, जागने की जरूरत, चमचा...।

    बिग बॉस 14 अपडेट 1 नवंबर: शहनाज ने घर में जमाया रंग, कविता और एजाज के बीच हुई झड़प

    कविता और एजाजा की झड़प
    सलमान खान घर वालों को बोलते हैं कि उन्हें कविता और एजाज के बीच में चुनना है कि कौन अनआवश्यक है और कौन अनआवश्यक। एजाज को चार घरवालों की तरफ से अनआवश्यक का टैग मिलता है जबकि छह लोग कविता को अनआवश्यक मानते हैं। इस बीच कविता एजाज पर भड़क उठती हैं। वो कहती हैं कि वो एजाज को दोस्त नहीं मानती। हालांकि वो कहती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एजाज की मदद जरूर की थी। एजाज ने उनसे कहा था कि वो अकेले रहते हैं और उन्हें चिकन खाना तो कविता ने एक हफ्ते के लिए उन्हें चिकन बना कर दिया था। लेकिन सलमान इन बातों से नाराज दिखते हैं वो कहते हैं कि ये पर्सनल मामले नेशनल टीवी पर नहीं बताने चाहिए थे।

    शहनाज गिल का फ्लर्ट और प्रेम गेम
    शहनाज गिल भी घर में आती हैं। वो पहले तो सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती हैं। उन्हें आई लव यू बोलती हैं और फिर घर वालों के साथ गेम खेलती हैं। वो एजाज और पवित्र को पहले कपल के तौर पर बुलाकर उनसे एक दूसरे के बारे में सवाल पूछती हैं। इसके बाद निक्की तंबोली, जान कुमार और राहुल वैद्या को बुलाया जाता है। दोनों को निक्की की पसंद न पसंद और उनसे जुड़े सवालों के जवाब देने होते हैं जिसमें जान कुमार जीतते हैं। इसके बाद शहनाज एजाज और पवित्र को घर में एक डेट के लिए चुनकर चली जाती हैं।

    एलीमिनेशन
    घर में कोई एलीमिनेशन नहीं होता लेकिन अगले एपिसोड की झलक में दिखाया गया है कि घर से एक नहीं बल्कि रेड जोन से दो सदस्य घर से बाहर होंगे। इसके बाद एजाज और पवित्र की डेट दिखाई जाती हैं।