बिग बॉस 14 अपडेट 26 जनवरी: विकास ने खोले दिल के राज़, बताया खुद पर था था 1.8 करोड़ का क़र्ज़!
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra (एडिटोरियल टीम)
कई एपिसोड्स के खतरनाक और बवाली माहौल के बाद बिग बॉस 14 का मंगलवार का एपिसोड काफी इमोशनल रहा और इसकी वजह थे विकास गुप्ता। विकास ने एक बार फिर से अपने पर्सनल जीवन पर- अपने परिवार के साथ टकराव और अपने साथ रिलेशनशिप में रहे व्यक्ति का नाम और फाइनेंसियल हालत, को लेकर दिल खोलकर बात की। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड की हाईलाईट:
बिग बॉस ने छीना बेडरूम
एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि वो बेडरूम एरिया से जो ले सकें ले लें उसके बाद उनसे ये एरिया भी छीन लिया जाएगा। 5 मिनट के समय मेन सभी कंटेस्टेंट बेडिंग, तकिया और बेड शीएत वगैरह ही उठा पाए।
#BiggBoss ne agle 5 minutes ke liye bedroom khol diya hai. Kya kya lenge saare gharwale? 😝 #BB14#BiggBoss2020#BiggBoss14@BeingSalmanKhanpic.twitter.com/EGC7fplk9E
— ColorsTV (@ColorsTV) January 26, 2021
विकास और आर्शी की रहस्यमयी बातें
विकास और आर्शी की लड़ाई हुई और विकास ने कहा कि उनके पास वो सभी रिकॉर्डिंग हैं जो आर्शी ने उन्हें भेजी थीं। उन्होंने ‘शिल्पा’ नाम लिया, जिससे बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे की तरफ इशारा मिला।
देवोलीना का विकास पर आरोप
राहुल वैद्य से बात करते हुए देवोलीना ने कहा- एक होता है वुमन कार्ड, एक होता है मैन कार्ड। ये आदमी मैन कार्ड खेलने आया है’। विकास ने भी दावा किया कि वो अब ट्रॉफी के लिए नहीं खेलेंगे बल्कि अपनी इमेज साफ़-सुथरी रखेंगे।
#RakhiSawant ka kehna hai ki unhone khaana good faith mein banaya taaki sabko khaana jaldi mill jaye. #BB14#BiggBoss2020#BiggBoss14@BeingSalmanKhanpic.twitter.com/EuLoWNH0ID
— ColorsTV (@ColorsTV) January 26, 2021
आर्शी को लगा विकास की बात का बुरा
आर्शी ने अभिनव को बताया कि उन्हें ये बहुत बुरा लगा जब विकास ने उन्हें ‘वानाबी राखी सावंत’ कहा। आर्शी और विकास ने अपनी बातचीत में बार-बार एक नाम लिया जिसे चैनल ने म्यूट कर दिया।
विकास ने खोला अपना दिल
अली ने विकास से कहा कि उन्हें अपनी मां के खिलाफ नहीं जाना चाहिए था, इसके बाद विकास ने बेहद इमोशनल होकर बात करते हुए बताया कि उनके पेरेंट्स ने साफ़ कहा था ‘अगर हम खुले मीडिया के सामने आर्शी का साथ देते हैं तो विकास के प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे’। विकास ने बताया कि उन्होंने क्यों अपनी मां ओ घर से जाने को कहा था और क्यों वो अपनी मां के इलाज के लिए इसलिए नहीं खर्चा उठा पाए थे। उनपर खुद 1.8 करोड़ का क़र्ज़ था। उन्होने अपने पेरेंट्स को को कहा था कि वो कंगाल हो चुके हैं और सलाह दी थी कि देहरादून वाला घर बेचकर अपना हिस्सा मां के इलाज पर लगा देने को कहा था।
एपिसोड के अंत में देवोलीना फिर से आर्शी से विकास के खिलाफ बात करती नज़र आईं।
- share
- Tweet
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें