बिग बॉस 14 अपडेट 31 अक्टूबर: सलमान खान ने नेपोटिज्म पर लगाई राहुल वैद्या को फटकार

    बिग बॉस 14 अपडेट 31 अक्टूबर: सलमान ने लगाई राहुल को फटकार

    बिग बॉस 14 अपडेट 31 अक्टूबर: सलमान खान ने नेपोटिज्म पर लगाई राहुल वैद्या को फटकार

    बिग बॉस 14 में शनिवार को वीकेंड का वार में एक बार फिर सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास दिखे। उन्होंने राहुल वैद्या, जैस्मीन भसीन और रुबिना दिलैक को जमकर फटकारा। राहुल वैद्या की क्लास उनके नेपोटिज्म के कमेंट की वजह से लगी तो जैस्मीन का कहा कि वो गलत कारणों से हाइलाइट हो रही हैं। और क्या रहा खास, पढ़िए 31 अक्टूबर के एपिसोड के बड़े अपडेट्स।

    सलमान ने नेपोटिज्म पर राहुल वैद्या को फटकारा
    राहुल वैद्या ने जान कुमार पर नेपोटिज्म का कमेंट किया था। इससे नाराज सलमान खान ने राहुल वैद्या को संजय दत्त, राज कपूर, सन्नी देओल का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोग फेल हो गए जिनके पैरेंट्स ने उन्हें लॉन्च किया। सलमान खान ने जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, अक्षय कुमार का उदाहरण दिया जिन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम बनाया। सलमान खान ने अपना उदाहरण भी दिया कि कैसे उनके पिता ने उनको रिकमेंड करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि था कि अगर सलमान खान में कुछ है तो कोई न कोई जरूर नोटिस करेगा।

    जैस्मीन भसीन की भी लगी क्लास
    सलमान खान जैस्मीन को उनकी गलतियां याद दिलाई कि कैसे उन्होंने राहुल के ऊपर पानी फेंका, ओवर रियेक्ट किया और गाली गलौच की। सलमान खान ने इसके बाद राहुल और जैस्मीन की लड़ाई की ऑडियो भी प्ले की।

    सलमान खान ने रुबिना को हिंसा पर पढ़ाया पाठ
    रुबिना घर में काफी हिंसा हिंसा कर रही थीं। उनको टास्क के दौरान होने वाली चीजों से दिक्कत थी। उन्हें ये सब वायलेंस यानी हिंसा लगता है। सलमान खान ने रुबिना को इसका भी पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रुबिना को कहा कि उनका पैशन पैशन है लेकिन वो दूसरों के पैशन को वायलेंस कहती हैं।

    सलमान ने शार्दुल की खींच टांग
    सलमान खान वीकेंड का वार में शार्दुल की टांग खींचते दिखे। वो बार बार शार्दुल से कहते दिखे कि वो उन्हें क्यों घूर रहे हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शार्दुल उन्हें डरा रहे हैं। शार्दुल ने कहा कि वो अभी भी गलत जवाब देने के लिए शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

    रुबिना को मिला कॉलर ऑफ द वीक
    कॉलर ऑफ द वीक ने रुबिना से सवाल पूछे। कॉलर ने पूछा कि रुबिना हर बात का मुद्दा क्यों बनाती हैं। साथ में ये भी पूछा कि क्या रुबिना को एजाज के कैप्टन बनने से परेशानी है? इस पर रुबिना ने कहा कि उन्हें इस बात से दिक्कत थी कि लोग आखिरी समय तक ये फैसला नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें एजाज को कैप्टन बनाना है।