बिग बॉस 15: नए प्रोमो में दिखें कंफर्म कंटेस्टेंट्स, क्या इन्हें पहचान पाएंगे आप?

    बिग बॉस 15: नए प्रोमो में दिखें कंफर्म कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 15: नए प्रोमो में दिखें कंफर्म कंटेस्टेंट्स, क्या इन्हें पहचान पाएंगे आप?

    सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें चार कंफर्म सदस्यों से मिलवाया गया है। हालांकि उनकी पूरी तरह से शक्ल नहीं दिखाई गई है लेकिन पहचानने के लिए हिंट दिया गया है। चूंकि इस बार जंगल थीम है तो ऐसे में ये सब एक एक करके जंगल में आते दिख रहे हैं। लेकिन क्या आप इन्हें पहचान पाएंगे? यहां देखिए ये प्रोमो।

    तो क्या हुआ अब पहचान पाए? अगर अभी भी नहीं तो बता दें सबसे पहले इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश से मिलवाया गया है। उसके बाद करण कुंद्रा और फिर सिंबा नागपाल। इसके अलावा जिन्हें कोयल जैसा गाने वाला बताया जा रहा है वो हैं पंजाबी सिंगर अफसाना खान।

    इससे पहले एक लीक्ड वीडियो में आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी ने उमर रियाज, डोनल बिष्ट, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को कंफर्म सदस्यों के रूप में मिलवाया था।

    बिग बॉस 15 को अब बस एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इस शो को आप 2 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर देख पाएंगे।