बिग बॉस 15 हाईलाइट्स: सलमान ने किया ग्रैंड प्रीमियर का आगाज, रणवीर सिंह की एंट्री के साथ खत्म हुआ पहले दिन का शो

    बिग बॉस 15 हाईलाइट्स: सलमान ने किया ग्रैंड प्रीमियर का आगाज

    बिग बॉस 15 हाईलाइट्स: सलमान ने किया ग्रैंड प्रीमियर का आगाज, रणवीर सिंह की एंट्री के साथ खत्म हुआ पहले दिन का शो

    बिग बॉस 15 की ग्रैंड प्रीमियर नाइट का आगाज हो गया है। सलमान खान एक के बाद एक घर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री करा रहे हैं। शो में कटेस्टेंट्स के साथ साथ सलमान खान घर की अलग अलग चीजों को भी इंट्रोड्यूस करा रहे हैं। यहां पढ़िए शो की बड़ी हाईलाइट्स।

    सबसे पहले घर में जय भानुशाली की एंट्री हुई है। सलमान ने ही जय को खुद घर घुमाया। 

    एक्टर विशाल कोटियान ने दूसरे नंबर पर घर में एंट्री मारी। सलमान ने उन्हें एक शीशे से मिलवाया जिसमें हर इंसान को उनके अंदर का जानवर दिखाता है। विशाल को शीशे ने हाथी बताया।

    तीसरे नंबर पर तेजस्वी प्रकाश आईं और उन्हें पोपट का टैग दिया गया। इसे बाद तेजस्वी और विशाल के बीच एक कंपटीशन होता है जिसमें उनकी आंख बंद होती है और उन्हें सब्जी खाकर वो सब्जी बतानी होती है। तेजस्वी ये गेम जीत जाती हैं और उन्हें सरवाइवल किट बनाने का मौका मिल जाता है।

    जय भानुशाली की विश्वसुनट्री से बात हुई। इस ट्री ने बताया कि उसके पास कई शक्तिया हैं और कंटेस्टेंट को ये पाने के लिए संघर्ष करना होगा। जय भानुशाली घर में तेजस्वी को विजिट कराते हैं। घर के अंदर बाथरूम लॉक हैं, बस एक बाथरूम यूज करने को मिलेगा।

    चौथे नंबर पर विधि पांड्या आती हैं और उन्हें पांड्या का टैग दिया जाता है। विधि के साथ सिंबा नागपाल को बुलाया जाता है और उन्हें शेर का टैग मिलता है। सलमान इन दोनों से एक मजेदार एक्ट कराते हैं जिसमें दोनों ने मंदिर में भागकर शादी कर ली है। लेकिन एक्ट के आखिर में इन्हें सर्वाइवल किट नहीं दी जाती है।

    एक और जाने पहचाने नाम उमर रियाज की एंट्री होती है। उमर आसिम रियाज के भाई हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वो आसिम 2.0 नही हैं। आसिम रियाज भी स्टेज पर आते हैं और सलमान खान के लिए रैप करते हैं।

    उमर के साथ ईशान सहगल की एंट्री हुई है। साथ में डोनल बिष्ट भी आई हैं। डोनल बिष्ट को सलमान सर्वाइवल किट देने का फैसला करते हैं। इसके बाद ईशान और उमक के बीच दंगल होता है और डोनल ईशान को जीता देती हैं। इसके बाद डोनल और ईशान को सर्वाइवल किट मिलती है।

    ईशान जब घर के अंदर जीप से जा रहे होते हैं तो बोलते हैं कि उमर ने उनके मुंह पर मारा, अगर वो बाहर होते तो भले ही वो डॉक्टर हैं लेकिन वो उनका इलाज करवा रहे होते हैं। घर में ईशान और उमर के बीच जमकर खटपट होने वाली है।

    नागिन गिन गिन करते हुए सिंगर अकासा सिंह की एंट्री होती है। ऑसम मिरर ने अकासा सिंह को बिल्ली का टैग दिया। इसके बाद एंट्री होती है करण कुंद्रा की जिन्हें भेड़िए का टैग मिलता है। इन दोनों में से एक गेम खेलने के बाद सर्वाइवल किट अकासा को मिलती है।

    डोनल और ईशान को सच के जंगल में रखा गया है। इन दोनों को घर के अंदर एंट्री नहीं मिली है।

    इसके बाद घर में अफसाना खान आती हैं। अफसाना बताती हैं कि वो शादी छोड़कर घर मे आई हैं और उन्होंने कहा कि वो प्यार के बिना नहीं रह सकती। अफसाना सलमान को अपना भाईजान बना लेती हैं। इसके अलावा अफसाना खान को बंदर का टैग मिलता है। अफसाना के बाद मीशा अय्यर और साहिल श्रॉफ की एंट्री होती हैं। तीनों के बीच गेम होता है जिसमें साहिल सर्वाइवल किट जीतते हैं।

    शनिवार की प्रीमियर नाइट में आखिर में रणवीर की एंट्री की झलक दिखाई जाती है। अब रविवार को उनकी एंट्री के साथ साथ बिग बॉस ओटीटी के सदस्यों की एंट्री भी दिखाई जाएगी। शमिता, निशांत और प्रतीक के बीच खटपट दिखाई देगी।