बिग बॉस 15 प्रोमो: जंगल में गुम हुए सलमान खान, पेड़ बनीं रेखा से कर रहे हैं बात

    बिग बॉस 15 प्रोमो: जंगल में गुम हुए सलमान खान

    बिग बॉस 15 प्रोमो: जंगल में गुम हुए सलमान खान, पेड़ बनीं रेखा से कर रहे हैं बात

    बिग बॉस 15 की इंतजार अब बस खत्म होने ही वाल है, मेकर्स ने सलमान खान के साथ एक नया प्रोमो जारी कर दिया है और बताय दिया है कि शो जल्द ही आने वाला है। नए प्रोमो में सलमान खान एक जंगल में भटके नजर आ रहे हैं। उन्हें एक पेड़ के गाने की आवाज सुनाई देती है। वो खुद भी गाने लगते हैं।

    दरअसल इस पेड़ की आवाज लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा की है। वो सलमान खान को बोलती हैं- पहचाना? सलमान खान इस पेड़ को विश्वसुनट्री का नाम देते हैं और पेड़ को छूते हुए बोलते हैं- पेड़ लागू।

    रेखा पेड़ बनकर ही सलमान खान से बातें करेंगी। अभी तक की खबर के मुताबिक जो रेखा बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स को सलमान खान से मिलवाएंगी और उनकी अच्छी और बुरी बातें बताएंगी।

    रेखा ने शो से जुड़ने के बारे में कहा है, ''बिग बॉस काफी नायाब शो है जिसमें ड्रामा, एक्शन, फन और थ्रिल है और क्या, आपको लाइफ का क्रेश कोर्स मिलता है। अगर कोई मरीज है और वो बीमारी से लड़ने की क्षमता रखता है तो वो अपने आप का बेहतरीन वर्जन बनकर निकलेगा। इससे ज्यादा काव्यात्मक न्याय और क्या हो सकता है।''