बिग बॉस OTT: सिंगर नेहा भसीन बनी करण जौहर के शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट

    बिग बॉस OTT: सिंगर नेहा भसीन बनी पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट

    बिग बॉस OTT: सिंगर नेहा भसीन बनी करण जौहर के शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट

    बिग बॉस OTT के एलान के बाद सभी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात ये है कि OTT वर्जन को करण जोहर होस्ट करते नज़र आयेंगे। अब इस शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस अधूरी तस्वीर शेयर कर इसका हिंट दिया है। मेकर्स ने एक फीमेल कलाकार की आंखों की तस्वीर शेयर करने के लिए अपनी ऑडियंस से इसे पहचानने के लिए कहा है। दूसरी तरफ कंटेस्टेंट के इंट्रोडक्शन का वीडियो सामने आ गए है जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि पहली कन्फर्म सदस्य सिंगर नेहा भसीन है ! देखिये 

    नेहा भसीन पॉपुलर सिंगर हैं। इन्होंने कुछ खास गाने जैसे बाजरे का सिट्टा गाये हैं। इसके अलावा इन्हें  'झलक दिखलाजा' में भी बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। नेहा सिंगिंग रियलिटी शोज़ की भी रह चुकी हैं। अब इन्हें बिग बॉस OTT में देखने का इंतजार हो रहा है।

    पिछले दिनों एलान हुआ था कि इस बार बिग बॉस एक नए तरीके से OTT वूट पर दिखाया जायेगा। इस शो से कुछ कंटेस्टेंट को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में ले जाया जायेगा। वहीं कुछ का सफर खत्म हो जायेगा। करण जौहर इस OTT वर्जन के होस्ट होंगे। ये शो 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।