ईशा देओल कर रही हैं कमबैक, मां वैष्णो देवी शो में करेंगी ये रोल?

    ईशा देओल कर रही हैं कमबैक, मां वैष्णो देवी शो में करेंगी ये रोल?

    ईशा देओल कर रही हैं कमबैक, मां वैष्णो देवी शो में करेंगी ये रोल?

    लॉकडाउन के बाद अब लगभग सभी सीरीयल्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि जल्द ही सीरीयल जग जननी मां वैष्णो देवी की भी शूटिंग शुरू हो जाएगी। दर्शक बेसब्री से सीरीयल का इंतजार कर रहे थे लेकिन तभी अचानक शो में वैष्णो देवी का किरदार करने वाली पूजा बनर्जी ने ये शो छोड़ दिया।

    उनको रिप्लेस करने के लिए कई नाम सामने आए। जैसे रुबिना दिलाइक, तेजस्वी प्रकाश, नियती फतानी और मीरा देओस्थले। हालांकि शो के लिए परिधि शर्मा का नाम फाइनल हुई।

    मां वैष्णो देवी: ईशा देओल करेंगी परिधि शर्मा की मां का रोल?

    अब शो में एक और बदलाव की खबर सामने आई है। सीरीयल में पहले वैष्णो देवी की मां का रोल तोरल रसपुत्र कर रही थीं। लेकिन वेबसाइट IWMBuzz के मुताबिक ईशा देओल ये रोल करती नजर आएंगी। ईशा काफी पहले टीवी पर एक रियेलिटी शो में नजर आई थीं और अब वो इस शो से दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। हालांकि अभी ये बात कंफर्म नहीं है। लेकिन जैसे ही इस पर कुछ अपडेट आता है, हम आपको तुरंत बताएंगे।