एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत !

    एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत !

    एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत !

    एकता कपूर इन दिनों कुछ खास वजहों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। एकतरफ वो अपने पप्रोडक्शन हाउस तले बाई वेब सीरीज को लेकर खबरों में हैं, तो दूसरी तरह टीवी एक्ट्रेसेज के साथ उनके विवाद। पिछले दिनों खबरे आई थी कि एकता और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस खबर के सामने आने के बाद एकता ने इसे सिर्फ अफवाह बताया। वहीं अब खबरे आ रही है कि एकता की बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।

    एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत !

    मोना और एकता एक दूसरे के इतने करीब थे कि दोनों हर इवेंट, पार्टी, छुट्टियां, शोपिंग सब साथ में ही करते थे। यहाँ तक कि मोना, एकता के घर उनके बेटे रवि के साथ भी स्पॉट की जाती रही हैं। लेकिन अब खबरे आ रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है। और ये बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को इन्स्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

    एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत !

    बता दें, हाल में एकता अपने चैनल ALT बालाजी की दो नई सीरीज MOM (मिशन ओवर मार्स) और कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के ट्रेलर लांच पर पहुंची थीं। यहाँ दोनों ही सीरीज की स्टार कास्ट कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला से दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल और MOM से साक्षी तंवर मौजूद थीं। लेकिन मोना कहीं नज़र नहीं आई। मोना, साक्षी के साथ MOM में अहम् किरदार निभा रही हैं लेकिन वो ट्रेलर लांच से गायब दिखी। पूछने पर बताया गया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। मतलब अब ये तो साफ है कि दोनों के बीच जरुर कुछ बात हुई है।