विडियो: एक्स कपल गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री ने साथ किया रोमांटिक डांस !

    विडियो: एक्स कपल गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री ने साथ किया रोमांटिक डांस !

    आपके रिश्ते चाहे दूसरों के साथ चाहे कैसे भी हों, कुछ पल लोगों के लिए ख़ास होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब टीवी के फेमस कपल गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री ने राजीव खंडेलवाल के शो 'जज़्बात' में रोमांटिक गाने पर डांस किया। इन दोनों ने हाल ही में इस चैट शो की शूटिंग की थी और अब इनका डांस करते हुए विडियो आ गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    देखिये ये विडियो :

    गौरव और नारायणी के दोस्त राजीव ने अपने शो पर इस एक्स कपल के समय को अच्छा बनाने में मदद की। बता दें कि गौरव और नारायणी टीवी के सबसे हॉट कपल हुआ करते थे और इनका रिश्ता लगभग ९ साल चला था और वे अलग हो गए। अब गौअर्व और नारायणी अच्छे दोस्त हैं। चैट शो जज़्बात पर इन दोनों ने खूब मस्ती की और अपना समय एन्जॉय किया। देखिये इनके टास्क का एक और विडियो:

    इससे पहले गौरव और नारायणी ने नच बलिये सीजन 2 में साथ में हिस्सा लिया था। अब गौरव ने फैशन कंसलटेंट हितिषा चेरंदा और नारायणी ने ब्रिटिश व्यक्ति स्टेफेन गरवर (टोनी) से शादी कर ली है। काम के बारे में बात करें तो गौरव और नारायणी दोनों ही फ़िलहाल डिजिटल दुनिया का हिस्सा बने हुए हैं। जहां नारायणी ने Alt बालाजी के शो गन्दी बात में काम किया था वहीं गौरव को हम सभी ने फोरप्ले (Fourplay) और विऊ के लव, लस्ट और कन्फ्यूजन में देखा था।