8 महीने में पहली बार एकता कपूर के बेटे रवि का चेहरा आया सामने !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
एकता कपूर इसी साल जनवरी महीने में प्यारे से बेटे रवि कपूर की माँ बनी थीं। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। वैसे तो एकता ने कई बार बेटे के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन हर बार उन्होंने दुनिया से बेटे के चेहरे को छुपाये रखा। लेकिन इस बार एकता भी रवि को दुनिया से छुपा नहीं पाई। दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर एकता बेटे को लेकर मंदिर पहुंची थीं जहाँ मीडिया के कैमरे में रवि का क्यूट चेहरा कैद हो गया।
बॉलीवुड फोटोग्राफ़र मानव मंगलानी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है एकता कपूर की गोद में रवि नज़र आ रहे हैं।

बता दें, इसी साल जनवरी में एकता सेरोगेसी की मदद से माँ बनी है। उन्होंने खुद माना है कि माँ बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वो अधिकतर समय बेटे के साथ बिताना चाहती हैं ताकि वो उसे बढ़ा होता हुआ देख पाए। वहीं उन्होंने बेटे का नाम भी पिता जीतेंद्र के नाम पर रखा है। दरअसल, जीतेंद्र का असली नाम रवि है। उन्होंने भी बेटे का नाम रवि रखा है। दूसरी तरफ उनके भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिये पिता बने हैं। उनका बेटा लक्ष्य अब काफी बढ़ा हो गया है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें