हैप्पी बर्थडे कपिल शर्मा: कृष्णा, भर्ती, अर्चना और बाकी सेलेब्स ने 'कॉमेडी किंग' को किया विश!

    हैप्पी बर्थडे कपिल शर्मा: सेलेब्स ने 'कॉमेडी किंग' को किया बर्थडे विश!

    हैप्पी बर्थडे कपिल शर्मा: कृष्णा, भर्ती, अर्चना और बाकी सेलेब्स ने 'कॉमेडी किंग' को किया विश!

    हिंदी टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और चेहेते नामों में से एक कोमेडियन, सिंगर और एक्टर कपिल शर्मा ने अपना करियर ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से शुरू किया था। उनहोंने न सिर्फ़ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपनी ज़बरदस्त कॉमिक टाइमिंग और ओरिजिनालिटी से जनता को बहुत इम्प्रेस किया। इसके बाद कपिल ने ‘कॉमेडी सर्कस’ के 6 सीज़न जीते और ‘डांस इंडिया डांस’ के अलावा कई सारे अवार्ड शोज़ जीतकर लोगों को खूब इम्प्रेस किया। बात यहां तक पहुँच गई कि कपिल ने अपना खुद का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भी शुरू कर दिया। टीवी की दुनिया के स्टार कपिल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    हैप्पी बर्थडे कपिल शर्मा: कृष्णा, भर्ती, अर्चना और बाकी सेलेब्स ने 'कॉमेडी किंग' को किया विश!

    रात के 12 बजने के बाद से ही न सिर्फ़ फैन्स, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी कपिल पर शुभकामनाओं और प्यार की बरसात कर रहे हैं। जहाँ टीवी पर कपिल के शो में साथ नज़र आने वाले कृष्णा अभिषेक ने उनके साथ शो से अपना एक फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया, कॉमेडियन भर्ती सिंह ने बर्थडे विश करते हुए कपिल को अपना फेवरेट ह्यूमन, बेस्ट भाई और कमाल का एंटरटेनर बताया। दूसरी तरफ सिंगर मीका सिंह ने अपनी बालकनी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कपिल के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपिल को उनके साथियों ने किस तरह सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया: