इंडियाज बेस्ट डांसर: अजय सिंग उर्फ टाइगर पॉप बने इस सीजन के विनर
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
इंडियाज बेस्ट डांसर को आखिरकार अपना विनर मिल ही गया है। इस सीजन क ट्रॉफी अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप ने जीती है। टाइगर गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उन्होंने प्राइज के तौर पर एक नई मारुति कार और 15 लाख रुपये का प्राइज दिया गया है।
वर्तिका झा ने उन्हें पूरे सीजन कोरियोग्राफ किया था और उन्हें भी 5 लाख रुपये का इनाम मिला। पूरे देश से टाइगर को अब बधाइयां मिल रही है।
View this post on Instagram
टाइगर के अलावा शुभ्रनील पॉल, मुकुल गेन, श्वेता वॉरियर और परमदीप सिंह भी फाइनल में थे लेकिन बाजी टाइगर ने ही मारी। इस शो को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते थे। अब विनर बनने के बाद टाइगर की फोटोज ट्रॉफी लिए हुए सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है।
बता दें इस सीजन को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने जज किया था। बीच में मलाइका अरोड़ा को कोरोना हो गया था जिसकी वजह से कुछ समय के लिए नोरा फतेही ने शो को जज किया था।
- share
- Tweet
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें