आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद, ऋत्विक धनजानी को मोनिका डोगरा से हुआ प्यार?

    आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद, ऋत्विक को मोनिका से हुआ प्यार?

    आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद, ऋत्विक धनजानी को मोनिका डोगरा से हुआ प्यार?

    टीवी के फेमस कपल आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी ने इसी साल ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि उनके अलग होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। आशा ने एक बार ये जरूर लिखा कि रिलेशनशिप आखिर तक नहीं रहता लेकिन उनके अंदर का सम्मान आखिर तक रहता है। लेकिन ऋत्विक ने कभी इस पर बात नहीं की।

    अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि ऋत्विक आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद सिंगर मोनिका डोगरा को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को दो महीने से डेट कर रहे हैं और अभी एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आशा अपने काम पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अभय 2 की शूटिंग खत्म की है। इसमें वो एक जर्नलिस्ट का रोल कर रही हैं।

    आशा और ऋत्विक एक दूसरे से पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। पिछले साल 2019 में खबरें आई थीं कि कपल शादी करने वाला है लेकिन रित्विक और आशा ने इस खबर को नकार दिया था। आशा रित्विक के परिवार के करीब भी मानी जाती थीं। कपल के बीच सब कुछ ठीकठाक ही चल रहा था। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।