लम्बे समय बाद मुंबई में नज़र आये कॉमेडियन कपिल शर्मा, हाल देख आप भी रह जायेंगे दंग !

    लम्बे समय बाद मुंबई में नज़र आये कॉमेडियन कपिल शर्मा, हाल देख आप भी रह जायेंगे दंग !

    कॉमेडियन कपिल शर्मा काफी समय बाद मंगलवार को मुंबई लौटे और सभी को चौंका दिया। कपिल अपने क्यूट डॉग के साथ एअरपोर्ट पर नज़र आये और उनकी नयी तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया। एक समय पर फिट रहने वाली कपिल अब मोटे हो गये हैं और उनके चेहरे की रंगत भी बिल्कुल बदल गयी है। उन्हें देखकर आपको ख़ुशी से ज्यादा दुःख होगा। क्योंकि उनका चेहरा बता रहा है कि कपिल कितनी परेशानियों से लड़कर आगे आये हैं। कपिल ने ट्विटर पर प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस के साथ लड़ाई और केस करने के बाद भारत छोड़ दिया था। इसके बाद सीधे मंगलवार को कपिल ट्रैक सूट में एअरपोर्ट पर नज़र आये।

    लम्बे समय बाद मुंबई में नज़र आये कॉमेडियन कपिल शर्मा, हाल देख आप भी रह जायेंगे दंग !

    लम्बे समय बाद मुंबई में नज़र आये कॉमेडियन कपिल शर्मा, हाल देख आप भी रह जायेंगे दंग !

    बता दें कि जनता के दुलारे कपिल की ज़िन्दगी में कई मुश्किलें खड़ी हुई हैं। पहले उनकी अपने शो के दुसरे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई, फिर उनके शो का बंद होना। इसके बाद नए शो का जनता को पसंद ना आना और फिर ट्विटर पर लड़ाई। इन सभी के चलते कपिल की तबियत और दिमागी हालत दोनों ही काफी खराब हो गयी थी और माना जाता है कि वे शराब की लत और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।